Santosh Kumar | September 27, 2025 | 11:11 AM IST | 1 min read
कैट परीक्षा में वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग, और क्वांटिटेटिव एबिलिटी जैसे सेक्शन शामिल होंगे।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कोझिकोड द्वारा आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2025 के लिए आवेदन पत्र सुधार विंडो आज से खुल गई है। पंजीकृत उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर अपने फॉर्म में सीमित बदलाव कर सकते हैं। कैट 2025 पंजीकरण प्रक्रिया 20 सितंबर को समाप्त हो गई, जिसमें लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया।
CAT 2026: Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: Mock Test Series | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
कैट 2025 परीक्षा 30 नवंबर को देश भर के शहरों में आयोजित की जाएगी। कैट 2025 परीक्षा में वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग, और क्वांटिटेटिव एबिलिटी जैसे सेक्शन शामिल होंगे।
उम्मीदवार 5 नवंबर से कैट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। कैट 2025 रिजल्ट संभवतः 19 से 21 दिसंबर के बीच घोषित किया जाएगा। आईआईएम और अन्य बी-स्कूल अपनी वेबसाइटों पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे।
कैट सुधार विंडो के दौरान, उम्मीदवार केवल अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर और परीक्षा शहर की पसंद में बदलाव कर सकते हैं। व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक रिकॉर्ड या आवेदन शुल्क जैसी जानकारी में बदलाव नहीं किया जा सकता।
आईआईएम ने स्पष्ट किया है कि कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन यह एक बार का अवसर होगा। सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Also readQS Ranking 2026: आईआईएम बैंगलोर, अहमदाबाद और कलकत्ता दुनिया के टॉप 100 बी-स्कूलों में शामिल
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आईआईएम कैट आवेदन पत्र संपादित कर सकते हैं-