Abhay Pratap Singh | September 25, 2025 | 06:03 PM IST | 1 min read
एमएटी सीबीटी सितंबर 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
Prepare smarter for ATMA with this FREE preparation eBook! Get expert tips, section-wise strategies, time management techniques, and proven guidance to boost your exam performance.
Download EBook
नई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने कंप्यूटर आधारिट टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होने वाली मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (MAT 2025) के लिए आज एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर आइमा मैट सीबीटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: ATMA Exam Complete Guide | Preparation Tips & Study Material
Online MBA: Complete Guide | Top Ranked College | Best Courses by Top Universities
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
आइमा मैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एमएटी सीबीटी हाल टिकट में उम्मीदवार का पूरा नाम, रोल नंबर/ आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा अवधि सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
एमएटी सीबीटी सितंबर 2025 परीक्षा 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट वर्ष में चार बार फरवरी, मई, सितंबर और दिसंबर में दो मोड सीबीटी और पीबीटी में आयोजित किया जाता है।
मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 120 मिनट की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। पेपर में 5 सेक्शन से कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
मैट सीबीटी एडमिट कार्ड 2025 निम्नलिखित चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
नीचे सारणी में कैंडिडेट आइमा मैट परीक्षा पैटर्न की जांच कर सकते हैं:
| सेक्शन | विषय | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | लैंग्वेज कॉम्प्रिहेन्शन | 30 |
| 2 | इंटेलिजेंस एंड क्रिटिकल रीजनिंग | 30 |
| 3 | मैथमैटिकल स्किल्स | 30 |
| 4 | डेटा एनालिसिस एंड सफिशिएंसी | 30 |
| 5 | इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरनमेंट | 30 |