JMI Admissions 2024: जेएमआई एडमिशन स्पॉट राउंड रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि कल, jmicoe.in पर करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | November 6, 2024 | 07:42 PM IST | 1 min read
जेएमआई अधिकारियों द्वारा तैयार मेरिट सूची के आधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा। मेरिट सूची jmicoe.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।
नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) की ओर से कल यानी 7 नवंबर को जेएमआई एडमिशन 2024 के लिए स्पॉट राउंड रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। जेएमआई में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने वाले और अभी तक प्रवेश नहीं पाने वाले छात्र जेएमआई एडमिशन 2024 स्पॉट राउंड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवारों को जेएमआई की आधिकारिक वेबसाइट jmicoe.in पर जाकर समय-सीमा के भीतर स्पॉट राउंड के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा। छात्रों का चयन जेएमआई अधिकारियों द्वारा तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। जेएमआई प्रवेश 2024 परिणाम 8 नवंबर, 2024 को जारी किए जाएंगे।
जेएमआई अधिसूचना में कहा गया, “ऐसे पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची योग्यता के अनुसार तैयार की जाएगी और 8 नवंबर, 2024 को जेएमआई वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 11 नवंबर, 2024 को अपनी प्रवेश औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।”
यूनिवर्सिटी ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, समय-सीमा समाप्त होने के बाद प्रवेश के लिए किसी और अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read JMI: जामिया के 30 शोधार्थियों को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में मिला
JMI Admissions 2024: कार्यक्रमों की सूची
जेएमआई में कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध सीटों की सूची नीचे दी गई है:
- बीए (ऑनर्स) इंग्लिश
- बीएफए (एप्लाइड आर्ट)
- बीएफए (आर्ट एजुकेशन)
- बीए एलएलबी (सेल्फ फाइनेंस)
- बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट
- सर्टिफिकेट इन फ्रेंच
- सर्टिफिकेट इन स्पैनिश
- डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग (सेल्फ फाइनेंस)
- डिप्लोमा इन फ्रेंच
- एमए (समाजशास्त्र)
- एमए (अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान)
- एमए कनफ्लिक्ट एनालिसिस एंड पीस बिल्डिंग
- एमएससी (बायोसाइंसेज)
- एमएससी (जैव प्रौद्योगिकी)
- एमएससी (बायोटेक्नोलॉजी) जीएटीबी
- एमए/एमएससी (भूगोल)
- एमटेक (पर्यावरण विज्ञान) (पार्ट टाइम)
- एमबीए(उद्यमिता एवं पारिवारिक व्यवसाय) (सेल्फ फाइनेंस)
- एमकॉम
- एमपीटी (कार्डियोपल्मोनरी)
- एमए (राजनीति: अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय अध्ययन)
- एमबीए (फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट)
- एमएससी (एआई और एमएल)
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई