JMI Admission 2026: जामिया मिल्लिया में प्रवेश के लिए आवेदन तिथि बढ़ी; admission.jmi.ac.in पर जल्द करें अप्लाई
Abhay Pratap Singh | March 27, 2026 | 08:47 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन्स, एनएटीए, बीपीटी के लिए नीट, एनसीईटी और सीयूईटी आधारित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन संबंधित परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के 10 दिन बाद तक खुले रहेंगे।
नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल तक बढ़ा दी है। स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, एडवांस्ड डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admission.jmi.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
इससे पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित थी। जेईई मेन्स, एनएटीए, बीपीटी के लिए नीट, एनसीईटी और सीयूईटी आधारित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन संबंधित परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के 10 दिन बाद तक खुले रहेंगे। वहीं, एफवाईयूपी की रिक्त सीटों के लिए आवेदन 10 अप्रैल 2026 तक किए जा सकेंगे।
Jamia Millia Islamia 2026 Admissions: आधिकारिक नोटिस
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तारित की गई समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। कैंडिडेट प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए जेएमआई के आधिकारिक वेब पोर्टल https://admission.jmi.ac.in पर जा सकते हैं।”
जेएमआई एडमिशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को 700 रुपये से 1000 रुपये के बीच शुल्क का भुगतान करना होगा। जेएमआई ने प्रवेश परीक्षा केंद्र शहरों की संख्या आठ से बढ़ाकर 11 कर दी है, जिसमें दिल्ली, लखनऊ, गुवाहाटी, पटना, कोलकाता, श्रीनगर, कालीकट और भोपाल के अलावा जयपुर, देहरादून व किशनगंज को भी शामिल किया है।
अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए विश्वविद्यालय ने क्षेत्रवार अंतरों के साथ शुल्क संरचनाओं में संशोधन किया है, जिसमें सार्क देश, पश्चिम एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका शामिल हैं। जेएमआई पंजीकरण प्रक्रिया 2026 के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Jamia Admission Form 2026-27: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेएमआई एडमिशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:
- जामिया एडमिशन पोर्टल admission.jmi.ac.in पर जाएं।
- आवश्यक विवरण की सहायता से पंजीकरण करें।
- लॉगिन करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच