JKSSB Paper Leak: जम्मू में प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 14 आरोपी गिरफ्तार

Press Trust of India | November 16, 2026 | 10:22 AM IST | 1 min read

इस अपराध को कथित तौर पर अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी बरामद किया गया है।

परीक्षा शुरू होने से पहले 14 संदिग्धों को विभिन्न परीक्षा केंद्रों के आसपास और उनसे सटे इलाकों से पकड़ा गया। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: खुफिया सूचना के आधार पर 15 नवंबर, 2026 (रविवार) को बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की वित्त सहायक परीक्षा (Finance Assistant Exam) में कथित तौर पर नकल कराने की कोशिश करने वाले 14 संदिग्ध लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा के दौरान कथित तौर पर कदाचार की साजिश रच रहे कुछ लोगों के समूह के बारे में विश्वसनीय खुफिया सूचना मिलने पर जम्मू पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और संदिग्धों को पकड़ लिया।

इस अपराध को कथित तौर पर अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी बरामद किया गया है। परीक्षा शुरू होने से पहले 14 संदिग्धों को विभिन्न परीक्षा केंद्रों के आसपास और उनसे सटे इलाकों से पकड़ा गया।

Also read UPSC IFS Mains Admit Card 2026: यूपीएससी आईएफएस मेंस एडमिट कार्ड upsconline.nic.in पर जारी, 22 नवंबर से एग्जाम

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने वायरलेस रेडियो सेट समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद कर जब्त किए हैं। इनका इस्तेमाल परीक्षा हॉल में मौजूद अभ्यर्थियों को कथित तौर पर उत्तर उपलब्ध कराने के लिए किया जाना था।

उन्होंने बताया कि डोमाना थाने में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। मामले की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन भी किया गया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]