JIPMER Recruitment 2024: जिपमर फैकल्टी भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने की तिथि बदली, 29 अक्टूबर से करें अप्लाई
Abhay Pratap Singh | October 28, 2024 | 12:46 PM IST | 1 min read
जिपमर प्रोफेसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस, एमडी, एमएस की डिग्री और पीएचडी के साथ कार्य अनुभव हो।
नई दिल्ली: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने की तिथि में बदलाव किया गया है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, अब जिपमर फैकल्टी भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 29 अक्टूबर से शुरू होगी।
इससे पहले जिपमर प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर से शुरू होनी थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 80 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिनमें से जिपमर पुडुचेरी में प्रोफेसर के 26 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 35 पद तथा जिपमर कराईकल में प्रोफेसर के 2 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 17 पद शामिल हैं।
जिपमर फैकल्टी आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में एमबीबीएस, एमडी, एमएस की डिग्री और पीएचडी के साथ में कार्य अनुभव होना चाहिए। आवेदन की आखिरी तिथि 21 नवंबर तय की गई है। पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read RPSC School Lecturer Recruitment 2024: राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती के लिए 5 नवंबर से करें पंजीकरण
प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 58 वर्ष और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अधिकतम 50 साल होनी चाहिए। सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के लिए 1500 रुपये और एससी/ एसटी के लिए 1200 रुपये आवेदन शुल्क + जीएसटी का भुगतान करना होगा। पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। जिपमर संस्थानों में प्रोफेसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 1,68,900 रुपये से लेकर 2,20,400 रुपये तक और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए 1,01,500 रुपये से लेकर 1,67,400 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
JIPMER Faculty Recruitment 2024: आवेदन कहां भेजें?
उम्मीदवार आवेदन की हार्ड कॉपी “सहायक प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासन 4 (संकाय विंग) द्वितीय तल, प्रशासनिक ब्लॉक, जेआईपीएमईआर धनवंतरी नगर, पुडुचेरी 605 006” को तथा सॉफ्ट कॉपी facrectt2024@jipmer.ac.in पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ भेज सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल