JIPMAT 2025 Admit Card: जिपमैट एडमिट कार्ड exams.nta.ac.in जारी, डाउनलोड करें; 26 अप्रैल को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | April 22, 2025 | 02:51 PM IST | 1 min read
एनटीए जिपमैटटॉ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम - मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2025 (JIPMAT 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जीआईपी-एमएटी 2025 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in के माध्यम से जिपमैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जिपमैट 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जीआईपी-एमएटी 2025 परीक्षा 26 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक ढाई घंटे के लिए कराई जाएगी। जिपमैट 2025 का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र 21 अप्रैल 2025 को जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/JIPMAT/ से JIPMAT-2025 का अपना प्रवेश पत्र (अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके) डाउनलोड करना होगा और उसमें दिए गए निर्देशों के साथ-साथ सूचना बुलेटिन को भी पढ़ना होगा।”
JIPMAT Admit Card 2025 Official Website: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके जिपमैट 2025 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते है:
- एनटीए जिपमैट की वेबसाइट exams.nta.ac.in/JIPMAT/ पर जाएं।
- जिपमैट 2025 - डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें व सबमिट पर क्लिक करें।
- जिपमैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें व प्रिंटआउट निकाल लें।
JIPMAT 2025 Admit Card Download: महत्वपूर्ण निर्देश
जीआईपीएमएटी 2025 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित निर्देशों को पढ़ लेना चाहिए:
- पात्रता शर्तों की पूर्ति के अधीन उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र प्रोविजनल रूप से जारी किया जाता है।
- जिपमैट एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा।
- अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र को विकृत नहीं करना चाहिए या उसमें की गई किसी भी प्रविष्टि को नहीं बदलना चाहिए।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य में संदर्भ के लिए अपने प्रवेश पत्र की एक प्रति अच्छी स्थिति में सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा