Jharkhand NEET UG Counselling 2025: झारखंड नीट राउंड 3 शेड्यूल रिवाइज्ड, चॉइस फिलिंग डेट 25 अक्टूबर तक बढ़ी
Santosh Kumar | October 17, 2025 | 02:19 PM IST | 1 min read
झारखंड में एमबीबीएस, बीएचएमएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए राज्य कोटा, अखिल भारतीय और एनआरआई कोटा में रिक्त सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। विकल्प भरने की संशोधित समय सीमा 25 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा नई सीटें जोड़ने के बाद यह निर्णय राज्य स्तर पर लागू किया गया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।
झारखंड में मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीएचएमएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए राज्य कोटा, अखिल भारतीय और एनआरआई कोटा में रिक्त सीटों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग का तीसरा दौर आयोजित किया जा रहा है।
Jharkhand NEET Counselling 2025: सीट आवंटन डेट
प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जारी किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को अपने प्रमाण पत्र और दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा और 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक संबंधित संस्थान में नामांकन कराना होगा।
जारी अधिसूचना में मेडिकल अभ्यर्थियों को झारखंड एमबीबीएस, बीएचएमएस और बीडीएस काउंसलिंग 2025 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Jharkhand NEET UG Counselling 2025: आवश्यक दस्तावेज
झारखंड नीट काउंसलिंग के लिए आवंटित केंद्र पर रिपोर्ट करते समय उम्मीदवारों को नीचे दिए गए दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे-
- कक्षा 10वीं और 12वीं की अंकतालिका
- हाल ही में ली गई पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
- श्रेणी प्रमाण पत्र
- कक्षा 10वीं और 12वीं उत्तीर्णता प्रमाण पत्र
- स्थानीय/स्थायी निवासी प्रमाण पत्र
- नीट प्रवेश पत्र
- फोटो पहचान पत्र
- नीट स्कोर कार्ड
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच