Santosh Kumar | October 17, 2025 | 02:19 PM IST | 1 min read
झारखंड में एमबीबीएस, बीएचएमएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए राज्य कोटा, अखिल भारतीय और एनआरआई कोटा में रिक्त सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook.jpg)
नई दिल्ली: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। विकल्प भरने की संशोधित समय सीमा 25 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा नई सीटें जोड़ने के बाद यह निर्णय राज्य स्तर पर लागू किया गया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।
झारखंड में मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीएचएमएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए राज्य कोटा, अखिल भारतीय और एनआरआई कोटा में रिक्त सीटों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग का तीसरा दौर आयोजित किया जा रहा है।
प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जारी किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को अपने प्रमाण पत्र और दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा और 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक संबंधित संस्थान में नामांकन कराना होगा।
जारी अधिसूचना में मेडिकल अभ्यर्थियों को झारखंड एमबीबीएस, बीएचएमएस और बीडीएस काउंसलिंग 2025 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
झारखंड नीट काउंसलिंग के लिए आवंटित केंद्र पर रिपोर्ट करते समय उम्मीदवारों को नीचे दिए गए दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे-