Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | October 12, 2026 | 07:50 AM IST | 2 mins read
झारखंड होमगार्ड भर्ती देवघर के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : झारखंड गृह रक्षा वाहिनी (JGRV), देवघर ने होम गार्ड पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए देवघर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 है। गृह रक्षा वाहिनी एक स्वयंसेवी संगठन है, और यह कोई वैतनिक सरकारी नौकरी या आजीविका का माध्यम नहीं है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को केवल कर्तव्य पर प्रतिनियुक्ति के दिनों के आधार पर भत्ता प्रदान किया जाएगा।
देवघर होम गार्ड भर्ती 2026 के माध्यम से ग्रामीण और शहरी होम गार्ड पदों के लिए कुल 772 रिक्तियों की घोषणा की गई है। वे उम्मीदवार जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 19 से 40 वर्ष के बीच है, जो संबंधित देवघर ब्लॉक या शहरी क्षेत्र के स्थायी/सामान्य निवासी हैं और जिनके पास आवश्यक शैक्षणिक योग्यता है, वे इन होम गार्ड रिक्तियों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता
ग्रामीण होम गार्ड उम्मीदवारों का कम से कम 7वीं कक्षा पास होना जरूरी है, जबकि शहरी होम गार्ड उम्मीदवारों का मैट्रिक (10वीं) पास होना आवश्यक है।
Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: रिक्तियों का विवरण
ग्रामीण होम गार्ड के लिए कुल 635 पद निकाले गए हैं। इनमें देवघर सदर (64), मोहनपुर (78), करौं (65), पालोजोरी (47), सारठ (56), मरगोमुण्डा (98), सारवॉ (51), सेनारायढ़ाडी (104), देवीपुर (31) और मधुपुर ग्रामीण (41) प्रखंड शामिल हैं।
शहरी होम गार्ड के लिए कुल 137 पद उपलब्ध हैं, जिनमें देवघर शहरी के 82 और मधुपुर शहरी के 55 पद शामिल हैं। कुल पदों में से 50% पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त, शहरी क्षेत्र की रिक्तियों में 50% पद तकनीकी रूप से दक्ष अभ्यर्थियों (जैसे चिकित्सक, कंप्यूटर ऑपरेटर, ड्राइवर, बिजली मिस्त्री आदि) के लिए निर्धारित किए गए हैं।
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से करना होगा। अभ्यर्थी एक ही प्रखंड या शहरी क्षेत्र से केवल एक ही आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि, स्थान और परिणाम से संबंधित अगली जानकारी समाचार पत्रों और N.I.C देवघर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।
Jharkhand Home Guard Vacancy 2026: चयन प्रक्रिया
झारखंड होमगार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया में शारीरिक जांच परीक्षा (1 मील दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉट पुट) आयोजित की जाएगी। शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को हिन्दी लेखन क्षमता परीक्षा देनी होगी, जो केवल क्वालिफाइंग होगी। तकनीकी दक्ष अभ्यर्थियों को 100 अंकों की तकनीकी दक्षता परीक्षा भी पास करनी होगी। इसके अलावा, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिरिक्त अंक (1 से 6 अंक तक) प्रदान किए जाएंगे। शहरी गृह रक्षक पद पर आवेदन करने वाले सरकारी सेवकों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।
अगली खबर
]हरियाणा मंत्रिमंडल ने सीएम की अध्यक्षता में पूर्व अग्निवीरों को ग्रुप-सी पदों के लिए सभी परीक्षाओं से छूट दी
संशोधित अग्निवीर नीति के तहत, नीति के दायरे में आने वाले ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती के लिए पूर्व अग्निवीरों को निर्धारित सभी परीक्षाओं से छूट दी जाएगी। आरक्षण और अन्य लागू प्रावधानों के अधीन उन्हें विज्ञापन जारी किये गए पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए विचार किया जाएगा।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच