Jharkhand Home Gaurd Recruitment Notification 2026: झारखंड होमगार्ड भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 7 मई से आवेदन
Saurabh Pandey | April 24, 2026 | 10:32 PM IST | 1 min read
झारखंड होमगार्ड भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन शारीरिक जांच परीक्षा, हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा और तकनीकी दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। शारीरिक जांच परीक्षा में दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद का परीक्षा किया जाएगा।
नई दिल्ली : झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, रामगढ़ ने विभिन्न प्रखंडो के लिए होमगार्ड्स की नियुक्ति के लिए नोटफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई से आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर शुरू होगी, जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 5 मई 2026 है।
इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रूपये हैं। जो आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से भुगतान किया जाना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन में आवेदक द्वारा सेल्फ अटेस्टेड प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है। सफलतापूर्वक भरे गए ऑनलाइन आवेदन के प्रिन्टआउट को अभ्यर्थी द्वारा 8 मई 2026 से 5 जून 2026 तक जिला संबंधित कार्यालय, रामगढ़ में जमा करना अनिवार्य है।
Jharkhand Home Gaurd Recruitment 2026: आयुसीमा
झारखंड होमगार्ड भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 को 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
Jharkhand Home Gaurd Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- ग्रामीण गृह रक्षकों के लिए न्यूनतम 7वीं पास।
- शहरी गृह रक्षकों के लिए न्यूनतम मैट्रिक (10वीं पास होनी चाहिए।
Jharkhand HG Recruitment 2026: ग्रामीण प्रखंडवाइज रिक्तियों की संख्या
|
प्रखण्ड का नाम
|
महिला
|
पुरुष
|
कुल रिक्ति
|
|
रामगढ
|
20
|
20
|
40
|
|
पतरातु
|
26
|
26
|
52
|
|
गोला
|
17
|
18
|
35
|
|
माण्डु
|
30
|
31
|
61
|
|
चितरपुर
|
01
|
02
|
03
|
|
दुलमी
|
11
|
11
|
22
|
|
कुल योग
|
105
|
108
|
213
|
Also read UPSSSC JE Exam City Slip 2026: यूपीएसएसएससी जेई सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 3 मई को परीक्षा
Jharkhand HG Recruitment 2026: शहरी प्रखंडवाइज रिक्तियों की संख्या
|
शहरी क्षेत्र
|
महिला
|
पुरुष
|
कुल
रिक्ति
|
|
शहरी तकनीकी
|
17
|
18
|
35
|
|
शहरी गैर तकनीकी
|
18
|
18
|
36
|
|
कुल योग
|
35
|
36
|
71
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल