Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र किए वितरित
Press Trust of India | September 28, 2024 | 08:03 PM IST | 2 mins read
मुख्यमंत्री ने बताया कि शुक्रवार को शिक्षक, इंजीनियर और तकनीशियन जैसे विभिन्न क्षेत्रों के 527 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
नई दिल्ली: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यानी 28 सितंबर (शनिवार) को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) के 29 ‘ट्रेड’ में 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य में परीक्षा और नियुक्ति की प्रक्रिया तेजी से जारी है।
सोरेन ने कहा, “सरकार गठन के बाद से चुनौतियों के बावजूद झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के माध्यम से नियुक्ति की प्रक्रिया तेज गति से जारी है।” मुख्यमंत्री ने बताया कि शुक्रवार को शिक्षक, इंजीनियर और तकनीशियन जैसे विभिन्न क्षेत्रों के 527 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
सीएम ने आगे बताया कि, झारखंड में 74 सरकारी आईटीआई और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में 16 आईटीआई संचालित हैं और 1,400 से अधिक युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोरेन ने कहा, “प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का भी प्रावधान है। इस वर्ष करीब 3,000 अभ्यर्थियों को शीर्ष निजी कंपनियों में नौकरी मिली है।”
सीएमओ झारखंड के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल के अनुसार, सीएम ने कहा, “विदेश में उच्च शिक्षा के लिए चयनित युवा आए हैं। उन्हें स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। युवा ही बताएं कि झारखण्ड को छोड़ कर देश का कौन सा ऐसा राज्य है, जहां शत प्रतिशत स्कॉलरशिप पर विदेश में उच्च शिक्षा दी जा रही है?”
Higher Education -
एक अन्य पोस्ट में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, “विदेश में उच्च शिक्षा के लिए युवाओं की संख्या बढ़ाने की बात कही गई है। निश्चित रूप से अगर हम 25 बच्चों को विदेश में शिक्षा के लिए भेज सकते हैं तो 100 बच्चों को क्यों नहीं भेज सकते? इसमें नीति निर्धारण की आवश्यकता है। मैं इस पर गंभीरता से विचार करूंगा।”
Marang Gomke Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme -
सीएम हेमंत सोरेन ने हरिवंश टाना भगत इन्डोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में आयोजित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृति योजना के तहत शत प्रतिशत स्कॉलरशिप पर उच्च शिक्षा हेतु 22 युवाओं को स्वीकृति पत्र सौंपा। ये युवा शत प्रतिशत स्कॉलरशिप पर विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल