JEECUP Counselling 2024: जीकप राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम jeecup.admissions.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | August 5, 2024 | 08:11 PM IST | 2 mins read
जीकप सीट आवंटित उम्मीदवारों को 6 अगस्त से 8 अगस्त के बीच सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने आज यानी 5 अगस्त को जीकप काउंसलिंग 2024 के तीसरे राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर जीकप राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम 2024 देख सकते हैं।
जीकप काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीट आवंटित उम्मीदवारों को 6 अगस्त से 8 अगस्त के बीच सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा। इस दौरान हेल्प सेंटरों पर उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा।
काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, सरकारी सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थानों के लिए ऑनलाइन शेष शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त है। उम्मीदवार के लिए आवंटित सीट विड्रॉ करने की तिथि 10 अगस्त तय की गई है।
सीट स्वीकृति या काउंसलिंग शुल्क 3,250 रुपये है। निजी संस्थानों में सीट आवंटित अभ्यर्थियों को निर्धारित शिक्षण शुल्क का 50% काउंसलिंग शुल्क के साथ ही पोर्टल पर 250 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट जीकप की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read NIRF Ranking 2024: 12 अगस्त को जारी होगी एनआईआरएफ रैंकिंग 2024, nirfindia.org पर कर सकेंगे चेक
नोटिस के अनुसार, “तीसरे चरण की काउंसलिंग में भाग लेने वाले और सीट स्वीकृति जमा करने वाले अभ्यर्थी यदि निर्धारित अवधि में हेल्प सेंटरों पर अपने दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराते हैं, तो वे पांचवें चरण में भाग ले सकेंगे और दोबारा शुल्क जमा कर सकेंगे।”
जीकप 2024 काउंसलिंग राउंड 3 के लिए सीट आवंटित छात्रों को सत्यापन के समय जीकप प्रोविजनल आवंटन पत्र, जीकप 2024 रैंक कार्ड, योग्यता परीक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों के पास चरिण प्रमाण पत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
JEECUP Seat Allotment Result 2024: परिणाम कैसे जांचें?
छात्र जीकप राउंड 3 आवंटन पत्र डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर विजिट करें।
- ‘जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2024 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें व सबमिट करें।
- जीकप राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा