JEECUP Counselling 2024: जीकप राउंड 4 सीट आवंटन परिणाम जारी, कल से जमा करें सीट स्वीकृति शुल्क
Santosh Kumar | August 17, 2024 | 09:35 PM IST | 1 min read
जीकप काउंसलिंग राउंड 4 सीट आवंटन परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश द्वारा जीकप काउंसलिंग 2024 राउंड 4 का सीट आवंटन परिणाम आज यानी 17 अगस्त को जारी कर दिया गया है। जीकप काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से जीकप राउंड 4 सीट आवंटन 2024 परिणाम चेक कर सकते हैं।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जीकप राउंड 4 सीट आवंटन परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रवेश की पुष्टि करने के लिए, अभ्यर्थियों को 18 से 22 अगस्त तक सीट स्वीकृति शुल्क और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। दस्तावेज सत्यापन 20 से 22 अगस्त तक निर्धारित है।
यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग राउंड 4 में सीटें उम्मीदवार की पसंद, रैंक और उपलब्धता के अनुसार आवंटित की गई हैं। यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग राउंड 5 चॉइस-फिलिंग 25 अगस्त 2024 से शुरू होगी। जो उम्मीदवार अपनी सीट से असंतुष्ट हैं, वे राउंड 4 से हट सकते हैं और आगे के राउंड में भाग ले सकते हैं।
JEECUP Counselling 2024: महत्वपूर्ण दस्तावेज
उम्मीदवार यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग राउंड 4 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- जीकप एडमिट कार्ड
- जीकप 2024 रैंक कार्ड
- जीकप काउंसलिंग आवंटन पत्र
- कक्षा 10 और कक्षा 12 की मार्कशीट
- चरित्र प्रमाण पत्र
- प्रवासन प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दो तस्वीरें
- अधिवास प्रमाणपत्र
Also read JEECUP Counselling 2024: जीकप राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम jeecup.admissions.nic.in पर जारी
JEECUP 2024 Seat Allotment Result: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईईसीयूपी 2024 राउंड 4 सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Round 4 Seat Allotment Result for JEECUP' लिंक पर क्लिक करें।
- यह आपको एक नई विंडो पर रीडायरेक्ट करेगा।
- आवेदन नंबर, पासवर्ड, पिन दर्ज करें और 'साइन इन' पर क्लिक करें
- जीकप पहले दौर की सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- जीकप परिणाम डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल