JEECUP 2025: यूपी जेईई ग्रुप ए एग्जाम से चूके अभ्यर्थी 8 जून तक किसी भी दिन दे सकेंगे परीक्षा, जानें शर्तें
Santosh Kumar | June 5, 2025 | 01:15 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके वेबसाइट से की यूपी पॉलिटेक्निक 2025 एडमिट कार्ड की डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) ने यूपी संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर ग्रुप ए की परीक्षा नहीं दे पाए हैं, उन्हें अब 8 जून 2025 तक किसी भी दिन परीक्षा देने का मौका मिलेगा। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्राधिकरण ने आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर यह जानकारी साझा की है।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
ग्रुप ए के वे अभ्यर्थी जो परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके, वे संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की अनुमति से 8 जून तक किसी भी परीक्षा दिवस पर किसी भी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।
जीकप 2025 परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम 5 से 13 जून 2025 तक निर्धारित किया गया है। जेईईसीयूपी 2025 आंसर की 13 जून को जारी की जाएगी और उम्मीदवार 15 जून तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
JEECUP 2025: जीकप परीक्षा केंद्र में बदलाव
इससे पहले परिषद ने परीक्षा केंद्र में बदलाव के संबंध में अधिसूचना जारी की। दरअसल, गाजीपुर जिले में बनाए गए एक परीक्षा केंद्र पर शॉर्ट सर्किट के कारण यूपी संयुक्त प्रवेश परीक्षा अब नए केंद्र पर आयोजित की जा रही है।
यह परीक्षा देवांश कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, गाजीपुर (कोड - 233001W) के स्थान पर इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन ब्लॉक-2 (ICE ब्लॉक-2), मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर नोटिस देख सकते हैं।
Also read JEECUP 2025 Mock Test: जीकप मॉक टेस्ट लिंक jeecup.admissions.nic.in पर एक्टिव, एग्जाम 5 से 13 जून तक
JEECUP 2025 Result Date: जेईईसीयूपी 2025 रिजल्ट डेट
जेईईसीयूपी 2025 का रिजल्ट 21 जून 2025 को घोषित किया जा सकता है। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से की यूपी पॉलिटेक्निक 2025 रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
यूपीजेईई एडमिट कार्ड पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा यूपी के विभिन्न सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल