Santosh Kumar | January 17, 2026 | 04:33 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपने जेईई मेन 2026 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन एडमिट कार्ड परीक्षा देने वाले सभी छात्रों के लिए जरूरी है, जो 21 जनवरी से शुरू होने वाली है। एनटीए ने जेईई मेन 2026 एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव कर दिया है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
सेशन 1 के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीए ने जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप 2026 पहले ही जारी कर दी है।
सेशन 1 की परीक्षा 21 से 29 जनवरी तक होगी। पेपर 1 (बीई/बीटेक) 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
पेपर 2ए (बीआर्क) और पेपर 2बी (बीप्लानिंग) 29 जनवरी को एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होंगे। हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र, तारीख, शिफ्ट, उम्मीदवार का नाम, फोटो और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सत्र 1 की परीक्षा के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
जेईई मेन परीक्षा देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर 13 भाषाओं में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन सेशन 2 अप्रैल में होगा। यह आईआईटी, एनआईटी और अन्य कॉलेजों में बीई/बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होती है।
जेईई मेन 2026 सत्र 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
एनटीए द्वारा जेईई मेन 2206 एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। जेईई मेन 2026 सेशन 1 का एग्जाम 21 जनवरी से 30 जनवरी तक होगा, जिसमें बीई/बीटेक और बीआर्क/बीप्लानिंग शामिल हैं।
Santosh Kumar