JEE Mains 2026 Exam Guidelines: जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम कल से होगा शुरू, एनटीए ने जारी की गाइडलाइंस
Santosh Kumar | January 20, 2026 | 03:12 PM IST | 2 mins read
जिन उम्मीदवारों ने आधार के जरिए रजिस्टर नहीं किया है, उन्हें बायोमेट्रिक प्रोसेस पूरा करने के लिए गेट बंद होने से एक घंटा पहले रिपोर्ट करना होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल से जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा आयोजित करेगी। जेईई मेन 2026 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को अलग-अलग शिफ्ट में होगी। बीई/बीटेक (पेपर 1) की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी, जबकि बीआर्क/बीप्लानिंग (पेपर 2) की परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी। एनटीए ने जेईई मेन एग्जाम गाइडलाइंस 2026 जारी कर दी हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's | Study Guide
New: Physics Formula Handbook | PYQ Strategy | Notes: Formulas | Rank Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
एनटीए ने अभी तक केवल 21, 22, 23 और 24 जनवरी को होने वाले एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। एनटीए जल्द ही 28 और 29 जनवरी को होने वाले एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड jeemain.nta.nic.in पर जारी करेगी।
जिन उम्मीदवारों ने आधार के जरिए रजिस्टर नहीं किया है, उन्हें बायोमेट्रिक प्रोसेस पूरा करने के लिए परीक्षा वाले दिन गेट बंद होने के समय से एक घंटा पहले रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी सर्विलांस और जैमर लगे हुए हैं।
JEE Mains 2026 Exam Guidelines: जेईई मेन एग्जाम गाइडलाइंस
जेईई मेन 2026 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को इन गाइडलाइंस का पालन करना होगा:
- एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड (ए4 साइज)।
- कम से कम दो पासपोर्ट साइज फ़ोटो (एक फोटो अटेंडेंस शीट पर चिपकाई जाएगी)।
- फॉर्म में अपलोड किया गया वैध फोटो आईडी प्रूफ में (फोटोकॉपी/मोबाइल इमेज मान्य नहीं)।
- पहचान सत्यापन पूरा न होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
- नॉन-आधार आईडी वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में सक्षम अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित मूल प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा।
- दिव्यांग उम्मीदवारों को प्राधिकारी द्वारा जारी सर्टिफ़िकेट/यूडीआईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
- पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों को, स्क्राइब की सुविधा और प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
- उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दिन आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन लॉक न हो।
NTA JEE Mains 2026 Advisory: दिशानिर्देशों का करना होगा पालन
जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार, उम्मीदवारों को अटेंडेंस शीट पर जरूरी डिटेल्स साफ हैंडराइटिंग में भरनी होंगी। उन्हें परीक्षा के दौरान तय जगहों पर अपने सिग्नेचर, बाएं अंगूठे का निशान और फोटो भी लगानी होगी।
जेईई मेन 2026 बीआर्क के ड्राइंग टेस्ट-पार्ट III के लिए, उम्मीदवार को अपना ज्योमेट्री बॉक्स सेट, पेंसिल, इरेजर और कलर पेंसिल या क्रेयॉन लाने होंगे। उम्मीदवारों को ड्राइंग शीट पर वॉटरकलर का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है।
उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार का बैग, पेंसिल बॉक्स, कागज़/किताब, खाने-पीने की चीज़ें, पानी, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर, घड़ी, धातु की वस्तु या अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं है।
JEE Mains 2026 Session 1 Exam: बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजरना होगा
डायबिटीज के मरीज छात्रों को परीक्षा हॉल/कमरे में चीनी की गोलियां/फल (जैसे केले/सेब/संतरे) और पारदर्शी पानी की बोतलें ले जाने की अनुमति होगी। हालांकि, उन्हें चॉकलेट/कैंडी/सैंडविच जैसे पैक्ड खाने की चीजें लाने की अनुमति नहीं है।
एंट्री पर बायोमेट्रिक अटेंडेंस के अलावा, एग्जाम के दौरान टॉयलेट जाने पर भी दोबारा बायोमेट्रिक प्रक्रिया अनिवार्य होगी। सेंटर से बाहर निकलते समय रफ शीट ड्रॉपबॉक्स में डालना आवश्यक है, अन्यथा उत्तरों का मूल्यांकन नहीं होगा।
अगली खबर
]JEE Main 2026 Admit Card (Out) Live: जेईई मेन जनवरी सेशन एडमिट कार्ड जारी @jeemain.nta.nic.in; लेटेस्ट अपडेट
जेईई मेन 2026 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी, पात्रता, आवंटित परीक्षा केंद्र, तिथि, समय, हस्ताक्षर सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच