Trusted Source Image

JEE Main Admit Card 2026: जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड 5, 6, 7 और 8 अप्रैल की परीक्षा के लिए जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | April 1, 2026 | 10:38 PM IST | 2 mins read

जेईई मेन अप्रैल 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने के समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना होगा।

Back

JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)

Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.

Try Now
जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा लगभग 11.23 लाख उम्मीदवारों के लिए सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा लगभग 11.23 लाख उम्मीदवारों के लिए सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) 2026 सत्र-2 के लिए 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई मेन अप्रैल 2026 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को हाल टिकट के साथ परीक्षा केंद्र पर एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इससे पहले, 2 और 4 अप्रैल की परीक्षा तिथियों के एडमिट कार्ड 29 मार्च को जारी कर दिए गए हैं।

जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए पेपर 1 (बीई/ बीटेक) 2, 4, 5, 6 व 8 अप्रैल को और पेपर 2ए (बीआर्क) एवं पेपर 2बी (बीप्लानिंग) का आयोजन 7 अप्रैल को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और द्वितीय शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक है।

Also readJEE Main 2026 Exam Advisory: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम एडवाइजरी जारी, आधार वेरिफिकेशन, सेक्शनवाइज मार्क्स जानें

नोटिस के अनुसार, “उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उस पर क्यूआर कोड और बारकोड की उपलब्धता सुनिश्चित करें। सभी अभ्यर्थियों को पहचान प्रमाण के रूप में वही फोटो आईडी साथ लानी होगी, जिसे उन्होंने ऑनलाइन आवेदन में अपलोड किया था और जिसका उल्लेख एडमिट कार्ड में किया गया है।”

परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने के समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना होगा। सुबह की शिफ्ट के लिए प्रवेश और गेट बंद होने का समय सुबह 7:00 बजे से 8:30 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट के लिए दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक है।

JEE Main 2026 Session 2 Admit card: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाएं।
  • ‘जेईई मेन 2026 सत्र 2 एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड 2026 जांचें और प्रिंट निकालें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications