JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन सत्र 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज, उम्मीदवार जल्द करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | March 4, 2024 | 08:16 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2024 सत्र-1 के लिए आवेदन नहीं करने वाले उम्मीदवार भी सत्र-2 के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेईई मेन सत्र 2 एग्जाम 4 से 15 अप्रैल तक आयोजित होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2024 के दूसरे सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 4 मार्च 2024 को बंद कर दी जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन 2024 सत्र-2 के लिए उम्मीदवार आज रात 10 बजकर 50 मिनट तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, शुल्क भुगतान के लिए विंडो रात 11:50 बजे बंद कर दी जाएगी। इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार विंडो 6 और 7 मार्च 2024 तक खोली जाएगी।
जेईई मेस सत्र-2 परीक्षा का आयोजन 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक देशभर के 291 शहरों में बनाए गए करीब 544 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। जेईई मेन सत्र-2 प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले एनटीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी होगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2024 से शुरू की गई थी।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024: आवेदन शुल्क
- सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- अनारक्षित और ओबीसी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी।
- इसके अलावा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर कैटेगरी के अभ्यर्थियों से 500 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
JEE Main 2024 Session 2: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर जेईई मेन्स 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- एनटीए की वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘JEE Main 2024 Session-2’ रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- अब लॉगिन विवरण आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की मदद से लॉगिन करें।
- अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
जेईई मेन सत्र-2 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट किसी भी सहायता या समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार मेल आईडी jeemain@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे।
अगली खबर
]HBSE Paper Leak: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के उर्दू विषय का प्रश्नपत्र हुआ लीक, पेपर किया गया रद्द
हरियाणा के नूंह स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र टपकन (बी-2) से शुक्रवार को उर्दू का प्रश्नपत्र लीक हो गया। मामले में आरोपियों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम