Trusted Source Image

JEE Main Application 2027: जेईई मेन सेशन 1 एप्लीकेशन फॉर्म कब आएगा? पिछले ट्रेंड्स जानें; एग्जाम 22 जनवरी से

Santosh Kumar | September 17, 2026 | 02:46 PM IST | 1 min read

पिछले ट्रेंड्स के आधार पर, जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म आम तौर पर अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाता है।

Back

JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)

Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.

Try Now
उम्मीदवार जेईई मेन सेशन 1 एप्लीकेशन फॉर्म जारी होने की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार जेईई मेन सेशन 1 एप्लीकेशन फॉर्म जारी होने की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2027 सेशन 1 एग्जाम डेट का ऐलान कर दिया है। जेईई मेन जनवरी सत्र की परीक्षा 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी को आयोजित की जाएगी। जरूरत पड़ने पर 31 जनवरी को बफर डे के तौर पर रखा गया है। अब उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म जारी होने की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। पिछले ट्रेंड्स को देखते हुए, एनटीए जल्द ही जेईई मेन सेशन 1 एप्लीकेशन फॉर्म डेट का ऐलान करेगी।

पिछले ट्रेंड्स के आधार पर, जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म आम तौर पर अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाता है। हालांकि, एनटीए ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

JEE Main Application Date: पिछले वर्षों में जेईई मेन रजिस्ट्रेशन डेट

नीचे दी गई टेबल में पिछले 5 सालों में जेईई मेन सेशन 1 के रजिस्ट्रेशन की डेट्स की जानकारी दी गई है-

वर्ष

जेईई मेन पंजीकरण प्रारंभ तिथि

जेईई मेन पंजीकरण अंतिम तिथि

2026

31 अक्टूबर, 2025

27 नवंबर, 2025

2025

28 अक्टूबर, 2024

22 नवंबर, 2024

2024

1 नवंबर, 2023

4 दिसंबर, 2023 (विस्तारित)

2023

15 दिसंबर, 2022

12 जनवरी, 2023

2022

1 मार्च, 2022

31 मार्च, 2022

Also readNTA Exam Calendar 2026-27: एनटीए कैलेंडर जारी; जेईई मेन 22 जनवरी से, यूजीसी नेट समेत अन्य परीक्षा की डेट जानें

JEE Main Application Form 2027: जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म कब आएगा?

एनटीए परीक्षा कैलेंडर के आधार पर, सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है। जेईई मेन 2027 सेशन 1 आवेदन प्रक्रिया के बाद, करेक्शन विंडो ओपन की जाएगी। एनटीए जल्द इंफॉर्मेशन ब्रोशर जारी करेगी।

जेईई मेन इन्फॉर्मेशन ब्रोशर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एग्जाम सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड, आंसर की और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी बाद में जारी की जाएगी। सेशन 2 के लिए आवेदन फरवरी में शुरू होने की उम्मीद है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications