JEE Main 2026 Session 2 Answer Key: जेईई मेन सेशन 2 पेपर 2 आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम मौका आज
Abhay Pratap Singh | April 27, 2026 | 10:14 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन सेशन 2 आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Check your admission chances in NITs & School of planning and architecture
Use Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन 2026 (अप्रैल सत्र) परीक्षा के पेपर 2 (बीआर्क/ बीप्लानिंग) की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 27 अप्रैल, 2026 को रात 11:50 बजे तक चुनौतियां उठा सकते हैं।
Latest: JEE Main 2026 Architecture College Predictor
Admission Alert: B.Arch @ VIT Bhopal University. Apply Now
जेईई मेन सेशन 2 आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी। जेईई मेन पेपर 2 की प्रोविनजल उत्तर कुंजी 25 अप्रैल को जारी की गई थी और इसी दिन आपत्ति लिंक भी सक्रिय की गई।
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अवधि के दौरान प्रति प्रश्न 200 रुपये नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग शुल्क देकर प्रोविजनल आंसर की (यदि कोई हो) पर ऑनलाइन चुनौती दर्ज कर सकते हैं। प्रोसेसिंग शुल्क के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। चुनौती के लिए शुल्क किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। जेईई मेन 2026 सेशन 2 फाइनल आंसर की के आधार पर पेपर 2 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी जेईई मेन पेपर 2 आंसर की 2026 की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
एनटीए ने बताया कि, यदि उम्मीदवार द्वारा की गई चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और उसके अनुसार सभी उम्मीदवारों के जवाबों पर लागू किया जाएगा। किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती के स्वीकार या अस्वीकार होने के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा।
JEE Mains 2026 Session 2 Answer Key: उत्तर कुंजी को चुनौती कैसे दें?
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “आंसर की चैलेंज-पेपर 2” पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल से लॉगिन करें व संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आपत्ति दर्ज करें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और पेज का प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार