JEE Main 2025 Registration: एनटीए जेईई मेन सेशन 2 रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी दिन, जानें फीस, एग्जाम डेट
Santosh Kumar | February 24, 2025 | 09:39 AM IST | 1 min read
एनटीए जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल यानी 25 फरवरी को जेईई मेन 2025 सेशन 2 रजिस्ट्रेशन के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगी। जो उम्मीदवार सेशन 1 की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, वे जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेईई मेन सेशन 2 आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। एनटीए ने कल (23 फरवरी) जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 का रिजल्ट जारी किया।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Atoms & Nuclei)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
एनटीए जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एनटीए जल्द ही एनटीए जेईई मेन 2025 आवेदन सुधार विंडो की तारीख जारी करेगा।
JEE Main Registration 2025: जेईई मेन आवेदन शुल्क
जेईई मेन आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के पुरुषों के लिए शुल्क ₹1000 है, जबकि ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के पुरुषों के लिए यह ₹900 है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी की महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क ₹800 है।
जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए यह ₹ 500 है। जेईई मेन आवेदन पत्र भरते समय केंद्रों का पसंदीदा विकल्प चुनना होगा। उम्मीदवारों को 4 शहरों का विकल्प दिया जाता है।
JEE Main 2025 Registration: जेईई मेन पात्रता, दस्तावेज
भारत के बाहर केंद्र केवल उन शहरों में स्थापित किए जाएंगे जहां उम्मीदवारों की संख्या अधिक है। जिन छात्रों ने 2023, 2024 में कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, या 2025 में बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हो रहे हैं, वे परीक्षा के लिए पात्र हैं।
उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। जेईई मेन 2025 सेशन 2 आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी-
- अभ्यर्थी का फोटो
- हस्ताक्षर
- कक्षा 10 की मार्कशीट या समकक्ष प्रमाण पत्र
- पीडबल्यूडी/पीडबल्यूबीडी प्रमाण पत्र।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’