JEE Main Exam Date 2025: जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा तिथि jeemain.nta.nic.in पर जारी; एग्जाम 22 जनवरी से शुरू
Abhay Pratap Singh | January 1, 2025 | 11:06 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2025 परीक्षा सत्र 1 के लिए पेपर 1 का आयोजन दो शिफ्ट में और पेपर 2 का आयोजन एक शिफ्ट में किया जाएगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज यानी 1 जनवरी को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2025 सत्र 1 (JEE Main 2025 exam session 1) के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। कैंडिडेट जेईई एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in पर जाकर जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा तिथि की जांच कर सकते हैं।
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जेईई मेन 2025 सेशन 1 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए पेपर-1 (बीई/बीटेक) 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।। वहीं, जेईई मेन 2025 सत्र 1 के लिए पेपर-2 का आयोजन एक शिफ्ट में 30 जनवरी, 2025 को किया जाएगा।
जेईई मेन 2025 में 3 पेपर बीटेक, बीई के लिए पेपर 1, बी आर्क के लिए पेपर 2ए और बी प्लान के लिए 2बी होंगे। जेईई मेन 2025 परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती के अलावा 13 भाषाओं असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी। एनटीए के अनुसार, जेईई मेन 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप जनवरी के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी।
NTA JEE Mains 2025: सत्र 1 परीक्षा कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में एनटीए जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| परीक्षा तिथि | पेपर | शिफ्ट |
|---|---|---|
| 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2025 | पेपर 1 (बीई/बीटेक) |
प्रथम पाली (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक) द्वितीय पाली (दोपहर 03:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक) |
| 30 जनवरी, 2025 | पेपर 2ए (बी आर्क), पेपर 2बी (बी प्लानिंग) एंड पेपर 2ए & 2बी (बी आर्क और बी प्लानिंग) |
दूसरी पाली (दोपहर 03:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक)
|
JEE Admit Card: जेईई मेन एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा। जेईई मेन हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, फोटो, हस्ताक्षर और श्रेणी जैसे विवरण होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार