Abhay Pratap Singh | February 17, 2025 | 11:00 PM IST | 5 mins read
जेईई मेन बीई/बीटेक (पेपर 1) की परीक्षाएं 22 से 29 जनवरी तक और बीआर्क (पेपर 2ए) और बीप्लान (पेपर 2बी) की परीक्षा 30 जनवरी को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जनवरी 2025 सत्र के लिए जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। एनटीए की घोषणा के बाद जेईई मेन 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2025 पेपर 2 रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
जेईई मेन 2025 सेशन 1 के लिए पेपर 2 का रिजल्ट डाउनलोड करने वाले उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। जेईई मेन बीई/बीटेक (पेपर 1) की परीक्षाएं 22 से 29 जनवरी तक और बीआर्क (पेपर 2ए) और बीप्लान (पेपर 2बी) की परीक्षा 30 जनवरी को आयोजित की गई थी।
एनटीए ने 15 फरवरी को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) - 2025 सत्र 1, पेपर 2A (BArch) और पेपर 2B (BPlanning) के लिए प्रारंभिक उत्तर कुंजी और रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाएं जारी कर दी हैं। उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन पेपर 2 प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 16 फरवरी थी।
नोटिस के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और सभी उम्मीदवारों के उत्तरों पर लागू किया जाएगा। जेईई मेन 2025 फाइनल आंसर की के आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनौती की स्वीकृति या अस्वीकृति के बारे में व्यक्तिगत सूचित नहीं किया जाएगा।
अप्रैल 2025 सत्र के लिए जेईई मेन पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम में शुरू है। जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा में उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। जेईई मेन का आयोजन दो सत्रों में किया जाता है।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेईई मेन पेपर 2 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जेईई मेन सेशन 1 के लिए पेपर 2 की आंसर की जारी कर दी है। जेईई मेन सत्र 1 पेपर 2 परिणाम जल्द ही एनटी जेईई मेन की वेबसाइट jeemain. nta. nic. in result पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट को Careers360 पर बने रहने की सलाह दी जाती है।
February 17, 2025 | 11:00 PM IST
जेईई मेन कट ऑफ 2025 और ऑल इंडिया रैंक की घोषणा अप्रैल में जेईई मेन रिजल्ट 2025 सेशन 2 स्कोरकार्ड में की जाएगी। जेईई मेन 2025 की कट ऑफ से ऊपर स्कोर करने वाले उम्मीदवार आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस 2025 परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।
February 17, 2025 | 10:32 PM IST
जेईई मेन बीआर्क और बीप्लानिंग पेपर 2 की परीक्षा 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक दूसरी पाली में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 42,137 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
February 17, 2025 | 10:01 PM IST
एनटीए ने पेपर 2 के लिए ड्राइंग टेस्ट को छोड़कर, कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में परीक्षा आयोजित की था, जो पेन और पेपर (ऑफलाइन) मोड में आयोजित की गई थी।
February 17, 2025 | 09:00 PM IST
जेईई मेन पेपर 2 बी. आर्क और बी. प्लानिंग की आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवारों को 16 फरवरी 2025 तक आंसर की के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का आपत्ति शुल्क जमा करना था।
February 17, 2025 | 08:21 PM IST
February 17, 2025 | 07:50 PM IST
पात्रता मानदंड के अनुसार, जेईई मेन 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2023 या 2024 में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करनी होगी या 2025 में उपस्थित होना होगा। जेईई मेन्स के लिए आवेदन करने के लिए 12वीं कक्षा में आयु या अंकों की कोई शर्त नहीं है।
February 17, 2025 | 07:07 PM IST
मेन 2025 सामान्य वर्ग के लिए आवेदन फॉर्म की फीस 1000 रुपये है। ओबीसी उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन्स 2025 पंजीकरण शुल्क 800 रुपये है और एससी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
February 17, 2025 | 06:48 PM IST
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से जेईई मेन्स 2025 सत्र 2 पंजीकरण जारी है। जेईई मेन्स पंजीकरण लिंक आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर भी उपलब्ध है। जेईई मेन्स 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि सत्र 2 25 फरवरी, 2025 है।
February 17, 2025 | 05:55 PM IST
जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 की संशोधित फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर, परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा। किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के निपटारे के बाद विशेषज्ञों द्वारा तय की गई कीज फाइनल होंगी।
February 17, 2025 | 05:41 PM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2ए (बी. आर्क) और 2बी (बी. प्लानिंग) की आंसर की और रिकॉर्ड किए गए उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर अपलोड कर दिए गए हैं।
February 17, 2025 | 05:02 PM IST
जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 के लिए आंसर की जारी कर दी गई है। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार 16 फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
February 17, 2025 | 04:43 PM IST
जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2ए (बी. आर्क) और 2बी (बी. प्लानिंग) की फाइनल आंसर की के साथ-साथ रिकॉर्ड किए गए उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर अपलोड कर दिए गए हैं।
February 17, 2025 | 03:53 PM IST
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से जेईई मेन्स 2025 सत्र 2 पंजीकरण जारी है। जेईई मेन्स पंजीकरण लिंक आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर भी उपलब्ध है। जेईई मेन्स 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि सत्र 2 25 फरवरी, 2025 है।
February 17, 2025 | 03:29 PM IST
जेईई मेन 2025 पंजीकरण सत्र 2 की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा। आवेदन फॉर्म भरते समय, उम्मीदवारों को जेईई मेन्स 2025 पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
February 17, 2025 | 02:49 PM IST
जेईई मेन 2025 से संबंधित अधिक स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011-40759000 पर भी संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.nic.in पर ई-मेल कर सकते हैं।
February 17, 2025 | 02:11 PM IST
एनटीए की ओर से जेईई मेन 2025 सत्र 1 पेपर 2 का आयोजन 30 जनवरी को किया गया था।
February 17, 2025 | 12:57 PM IST
February 17, 2025 | 12:33 PM IST
एनटीए अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से यह नहीं बताएगा कि उनकी आपत्तियां स्वीकार की गई हैं या नहीं।
February 17, 2025 | 12:10 PM IST
जेईई मेन 2025 बीआर्क और बीप्लानिंग परिणाम लिंक नीचे उल्लिखित एनटीए वेबसाइटों पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा:
February 17, 2025 | 11:26 AM IST
एनटीए जेईई मेन पेपर 2 फाइनल आंसर की जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 2025 के साथ ही jeemain.nta.nic.in 2025 पर जारी किया जाएगा।
February 17, 2025 | 11:03 AM IST
एनटीए ने 15 अगस्त को जेईई मेन 2025 पेपर 2 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवारों को (nta jee mains 2025) 16 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
February 17, 2025 | 10:33 AM IST
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेईई मेन पेपर 2 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
February 17, 2025 | 09:59 AM IST
NTA ने jee mains 2025 सत्र 1, पेपर 2A (BArch) और पेपर 2B (BPlanning) के लिए प्रारंभिक उत्तर कुंजी और रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाएं जारी कर दी हैं। उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 16 फरवरी थी।
February 17, 2025 | 09:39 AM IST
उम्मीदवार नीचे जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं:
February 17, 2025 | 09:38 AM IST
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से जल्द ही एनटीए जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जेईई मेन 2025 पेपर 2 रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।