JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 पंजीकरण की आखिरी डेट आगे बढ़ी, 4 मार्च तक करें आवेदन
Saurabh Pandey | March 2, 2024 | 09:36 PM IST | 2 mins read
यह अवसर उन सभी उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने जेईई मेन 2024 सत्र 1 के लिए आवेदन किया था, लेकिन पहले जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए पंजीकरण नहीं कर सके और साथ ही उन उम्मीदवारों के लिए जो जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए नए उम्मीदवार के रूप में आवेदन करना चाहते हैं।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2024 सेशन 2 पंजीकरण की आखिरी समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार 4 मार्च तक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही परीक्षा शुल्क के भुगतान की भी आखिरी तारीख 4 मार्च तक ही है। उम्मीदवार 6 मार्च से 7 मार्च तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि जेईई मेन सेशन 2 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 02 मार्च तक पब्लिक नोटिस में थी। इस बीच कई उम्मीदवारों से संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 के ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीकरण विंडो का विस्तार करने के लिए कुछ अभ्यावेदन प्राप्त हो रहे हैं। उम्मीदवारों का कहना है कि वे जेईई मेन सेशन 2 के लिए विभिन्न अपरिहार्य कारणों से अपना पंजीकरण 2 मार्च तक पूरा नहीं कर सके। लिहाजा अभ्यर्थियों की मांग और उनके हित को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के लिए पंजीकरण का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।
यह अवसर उन सभी उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने जेईई मेन 2024 सत्र 1 के लिए आवेदन किया था, लेकिन पहले जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए पंजीकरण नहीं कर सके और साथ ही उन उम्मीदवारों के लिए जो जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए नए उम्मीदवार के रूप में आवेदन करना चाहते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह मौका एक बार के लिए दिया जा रहा है। इसलिए उन्हें इस अवसर का भरपूर उपयोग करने की सलाह दी जाती है। आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें, क्योंकि जेईई मेन 2024 सेशन 2 के लिए आवेदन/सुधार के लिए किसी भी उम्मीदवार को कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।
उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में 7 मार्च 2024 (रात 11:50 बजे तक) तक सुधार कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरण में कोई सुधार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान संबंधित उम्मीदवार द्वारा क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI के माध्यम से किया जाएगा।
Also read
JEE Main Final Answer Key 2024: जेईई मेन सेशन 1 की फाइनल आंसर की जारी, jeemain.nta.ac.in से करें चेक
कॉल या ई-मेल पर मदद
यदि किसी उम्मीदवार को जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए आवेदन करने में कोई कठिनाई आती है, तो वह 011- 40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर एक ईमेल लिखकर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट (www.nta.ac.in) और (https://jeemain.nta.ac.in/)पर नए अपडेट के लिए विजिट करते रहें।
जेईई मेन्स 2024 पंजीकरण दस्तावेज
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई इमेज
- कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं के प्रमाण पत्र।
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित श्रेणी से संबंधित हैं)।
- जेईई मेन्स पंजीकरण शुल्क 2024 भुगतान के लिए डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग विवरण।
- फोटो पहचान प्रमाण जैसे आधार, बैंक पासबुक, राशन कार्ड कॉपी आदि।
JEE Main 2024 Session 2 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर JEE Main 2024 Session 2 Registration Link पर क्लिक करें।
- नए यूजर अपना पंजीकरण करें।
- वहीं पहले से पंजीकृत उम्मीदवार आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- अब लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार