JEE Main 2024 Session 2 Result: जेईई मेन पेपर 2 बीआर्क, बीप्लानिंग रिजल्ट जारी, इस लिंक पर देखें परिणाम
Santosh Kumar | May 19, 2024 | 07:50 AM IST | 1 min read
जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 4 से 12 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एनटीए ने पेपर 1 परीक्षा 4, 5, 6, 8, 9 को आयोजित की जबकि पेपर 2 परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य पेपर 2 बी.आर्क, बी.प्लानिंग का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार अप्रैल सत्र के लिए पेपर 2 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं। एनटीए ने रिजल्ट के साथ परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's | Study Guide
New: Physics Formula Handbook | PYQ Strategy | Notes: Formulas | Rank Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
परिणाम की जांच करने के लिए, परीक्षार्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड/जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 4 से 12 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एनटीए ने पेपर 1 परीक्षा 4, 5, 6, 8, 9 को आयोजित की जबकि पेपर 2 परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
इससे पहले, एनटीए ने 24 अप्रैल को परीक्षा पेपर 1 बीई, बीटेक रिजल्ट जारी किया था। जेईई मेन परीक्षा 2024 सत्र 2 के लिए कुल 11,79,569 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 10,67,959 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
JEE Main Session 2 Result: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके JEE Main Session 2 Paper 2 Result जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे।
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, JEE Main Session 2 Result Link पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके Submit करें।
- JEE Main Session 2 Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दर्ज सभी डिटेल को जांचें और परिणाम डाउनलोड करें।
यदि उम्मीदवारों को परिणाम डाउनलोड करने से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे एनटीए हेल्प डेस्क को 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
इसके अलावा उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in को नियमित रूप से जांचने की भी सलाह दी जाती है। किसी भी अन्य अपडेट के लिए आप jeemain.nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच