Santosh Kumar | March 28, 2024 | 07:09 AM IST | 1 min read
JEE Main 2024 Session 2 की परीक्षा देशभर के 291 शहरों में बनाए गए लगभग 544 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एनटीए द्वारा परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।
Check your college admission chances based on your JEE Main percentile with the JEE Main 2026 College Predictor.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा अप्रैल सत्र के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य 2024 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की गई है। जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सत्र 2 के लिए जेईई मुख्य परीक्षा 4 अप्रैल से आयोजित की जाएगी।
JEE Main 2026: College Predictor | Official Question Papers
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India
JEE Main 2024 Session 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई मेन 2024 सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा तिथि और परीक्षा शहर का विवरण शामिल है।
जेईई मेस सत्र 2 परीक्षा का आयोजन 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक देशभर के 291 शहरों में बनाए गए करीब 544 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। JEE Main 2024 Session 2 प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले एनटीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
Also readJEE Main 2024 Paper 2 Topper List: जेईई मेन पेपर 2 टॉपर लिस्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर JEE Main 2024 Session 2 City Intimation Slip डाउनलोड कर सकते हैं-
संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2024 से शुरू की गई थी। उम्मीदवार सिटी सूचना पर्ची डाउनलोड करने से संबंधित किसी भी सहायता या समस्या के मामले में हेल्पलाइन नंबर 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार 30 मार्च से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट Nestexam.in पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
Santosh Kumar