Santosh Kumar | March 5, 2024 | 09:24 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा एनटीए द्वारा 4 से 15 अप्रैल तक देश भर के 291 शहरों में स्थापित लगभग 544 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल यानी 6 मार्च से जेईई मेन सत्र 2 के लिए सुधार विंडो खोलेगी। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि उनके आवेदन पत्र में सुधार की गुंजाइश है, वे जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवार केवल सीमित विवरण में ही बदलाव कर सकते हैं। आवेदन सुधार विंडो 7 मार्च तक खुली रहेगी।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन सत्र 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी से 4 मार्च तक चली। परीक्षा 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक देश भर के 291 शहरों में बनाए गए लगभग 544 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र एनटीए द्वारा एग्जाम से तीन दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार जेईई मेन 2024 सत्र 2 फॉर्म में केवल निर्धारित फ़ील्ड में बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवार को मोबाइल नंबर, ई-मेल, स्थायी और वर्तमान पता, आपातकालीन संपर्क विवरण, फोटोग्राफ में परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थी पाठ्यक्रम (पेपर), प्रश्न पत्र का माध्यम, राज्य पात्रता संहिता, परीक्षा शहर, शैक्षिक योग्यता विवरण, वर्ग आदि में भी बदलाव नहीं कर सकते हैं।
साथ ही अभ्यर्थी अपने या माता-पिता के नाम में से किसी एक विकल्प में सुधार कर सकता है। जन्म तिथि, लिंग, हस्ताक्षर में सुधार करने का विकल्प खुला है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक साइट पर जारी नोटिस में सुधार क्षेत्रों का पूरा विवरण देख सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर जेईई मेन्स 2024 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं:
जेईई मेन सत्र-2 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट किसी भी सहायता या समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार मेल आईडी jeemain@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे।