JEE Main 2024 Exam: जेईई मेन 2024 पेपर 2 की परीक्षा आज, इन दस्तावेजों के साथ एग्जाम केंद्र पहुंचें अभ्यर्थी
Santosh Kumar | January 24, 2024 | 06:05 AM IST | 1 min read
जेईई मेन 2024 सत्र 1 पेपर 2 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड एनटीए द्वारा 21 जनवरी को जारी किया गया था।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जेईई मेन 2024 सत्र 1 बी.आर्क/बी.प्लानिंग (पेपर 2) परीक्षा आज यानी 24 जनवरी को आयोजित होने जा रही है। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड एनटीए द्वारा 21 जनवरी को जारी किया गया था। एनटीए ने पेपर 2 के लिए परीक्षा दिशानिर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अभ्यर्थियों को किन दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
जेईई मेन 2024 सत्र 1 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को पहली बात जो ध्यान में रखनी होगी वह है उनका एडमिट कार्ड। बिना एडमिट कार्ड के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें। इसके साथ ही आपके पास एक फोटो आईडी प्रूफ होना भी जरूरी है।
इसके अलावा एक अतिरिक्त फोटो ले जाना भी जरूरी है। उम्मीदवारों के पास स्व-घोषणा पत्र का प्रिंट आउट होना चाहिए। आप परीक्षा केंद्र पर एक पारदर्शी बॉलपॉइंट पेन और एक पारदर्शी पानी की बोतल भी ले जा सकते हैं। अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.ntaonline.in पर देख सकते हैं।
आपको बता दें कि जेईई मेन सत्र 1 के लिए 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इसमें पास होने वाले 2.5 लाख छात्रों को जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। इसके बाद सफल छात्र आईआईटी, आईआईआईटी, एनआईटी जैसे देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों से पढ़ाई कर सकेंगे।
अगली खबर
]राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता 2023-24 के विजेता घोषित, स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता 2023-24 में 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 16 बैंड ने फाइनल में भाग लिया। जिनमें 457 बच्चों को फाइनल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल