JEE Main Exam 2024: जेईई मेन पेपर 1 की परीक्षा आज से शुरू, इन सामानों को एग्जाम सेंटर में ले जाने पर लगी रोक
Abhay Pratap Singh | January 27, 2024 | 07:05 AM IST | 1 min read
जेईई मेन एग्जाम 2024 सत्र 1 के लिए पेपर 1 की परीक्षा 27, 29, 30, 31 जनवरी व 1 फरवरी को आयोजित होगी। एनटीए ने सभी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन बीटेक/बीई के लिए पेपर 1 का आयोजन 27, 29, 30, 31 जनवरी व 1 फरवरी 2024 को करेगा। बीटेक/बीई पेपर 1 की परीक्षा के लिए एनटीए द्वारा विदेश में भी 22 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।
जेईई मेन एग्जाम 2024 पेपर 1 परीक्षा की सभी तिथियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे व दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jee main.nta.ac.in के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ समयानुसार एग्जाम सेंटर पर पहुंचना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में इलेक्टॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, ईयरबट्स, कैलकुलेटर, माइक्रोफोन, टेप रिकॉर्डर, कैमरा आदि ले जाने पर रोक लगाई गई है। किसी भी तरह की आपत्ति जनक सामग्री पाए जाने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से रोक दिया जाएगा, साथ ही उस पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
एनटीए ने बताया कि परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार को प्रवेश पत्र के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो व सरकारी आईडी कार्ड जैसे आधारकार्ड, वोटर आईडी या पैनकार्ड लाना अनिवार्य है। परीक्षा समाप्त होने के बाद एनटीए जल्द आंसर की जारी करेगा।
अगली खबर
]Padma Awards Announced 2024: पद्म अवार्ड के लिए 132 नामों का हुआ चयन, सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज भी शामिल
भारत में पहली बार वर्ष 1954 में पद्म पुरस्कारों की शुरुआत हुई थी। ऑर्ट क्षेत्र में यूपी के खलील अहमद व नसीम बानो समेत 110 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार