Padma Awards Announced 2024: पद्म अवार्ड के लिए 132 नामों का हुआ चयन, सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज भी शामिल

Abhay Pratap Singh | January 26, 2024 | 01:28 PM IST | 1 min read

केंद्र सरकार ने 132 हस्तियों को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म अवार्ड देने का ऐलान किया है। इस लिस्ट में सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीबी (मरणोपरांत) का नाम भी शामिल है।

पद्म पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर दिया जाता है। (स्त्रोत- आधिकारिक वेबसाइट)
पद्म पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर दिया जाता है। (स्त्रोत- आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद 132 हस्तियों को पद्म अवार्ड से सम्मानित करने का ऐलान किया है। इस वर्ष 5 हस्तियों को पद्म विभूषण, 17 हस्तियों को पद्मभूषण व 110 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा।

गणतंत्र दिवस पर पद्मविभूषण से सम्मानित होने वाली हस्तियों में पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अलावा अभिनेत्री वैजंतीमाला, साउथ अभिनेता चिरंजीवी, प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम और बिंदेश्वरी पाठक (मरणोपरांत) के नाम शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीबी को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाइक, अभिनेता विजयकांत, संगीतकार प्यारेलाल शर्मा व वरिष्ठ कार्डियोलोजिस्ट अश्विन बालचंद मेहता समेत अन्य नाम शामिल हैं।

Also readRepublic Day 2024: भारत 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

पद्मश्री अवार्ड से चामी मुर्मू, आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता जागेश्वर यादव, सामाजिक कार्यकर्ता संगथंकिमा, पर्यावरणविद दुखू माझी, चिकित्सक हेमचंद मांझी, भारत की पहली महिला महावत पारबती बरुआ, ऑर्ट क्षेत्र में यूपी के खलील अहमद व नसीम बानो समेत 110 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

पद्म अवार्ड शिक्षा, साहित्य, खेल-कूद, चिकित्सा, समाज सेवा, कला, विज्ञान, व्यापार और उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर दिया जाता है। भारत में पहली बार वर्ष 1954 में भारत रत्न व पद्म पुरस्कारों की शुरुआत हुई थी।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications