JEE Advanced 2025 Topper: कोटा के एक ही कोचिंग सेंटर के 4 उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड के टॉप 10 रैंक में शामिल
Press Trust of India | June 2, 2025 | 10:55 PM IST | 1 min read
एलन करियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने कहा कि लगातार दूसरी बार हमारा संस्थान ऑल इंडिया टॉपर देने में सफल रहा है।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Nowकोटा: जेईई एडवांस्ड 2025 के नतीजे सोमवार (2 जून) को जारी किए गए। देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली इस परीक्षा में कोटा के एलन करियर इंस्टीट्यूट के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉप 10 रैंक में 4 छात्र एलन के हैं, जिन्होंने ऑल इंडिया रैंक 1, 2, 6 और 8 हासिल की है।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
कोटा के मूल निवासी रजित गुप्ता ने 360 में से 332 अंक हासिल कर एआईआर-1 हासिल किया। उनके बाद हरियाणा के हिसार के सक्षम जिंदल (एआईआर-2), अक्षत चौरसिया (एआईआर-6) और देवेश पी भैया (एआईआर-8) का स्थान रहा।
JEE Advanced 2025 Topper: एलन के सीईओ ने क्या कहा?
जैसे ही परिणाम घोषित हुए, जवाहर नगर स्थित संस्थान के सम्मुनत परिसर में जश्न मनाया जाने लगा। संस्थान के निदेशकों ने टॉपर्स और उनके परिवारों का स्वागत किया। कुछ छात्रों ने गुप्ता और जिंदल को अपने कंधों पर उठा लिया।
उन्होंने कोचिंग हब कोटा की तारीफ की। बच्चों के अभिभावकों ने कहा कि शहर का माहौल पढ़ाई के दौरान काफी मददगार रहा। एलन के सीईओ नितिन कुकरेजा ने कहा कि लगातार दूसरी बार हमारा संस्थान ऑल इंडिया टॉपर देने में सफल रहा है।
JEE Advanced 2025 Result: संस्थान के 46 छात्र टॉप 100 में
एलन करियर इंस्टीट्यूट के संस्थापक निदेशक राजेश माहेश्वरी ने कहा कि रजित गुप्ता के पिता दीपक गुप्ता भी उनके संस्थान के छात्र थे। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब किसी स्थानीय छात्र ने परीक्षा में टॉप किया है।
उन्होंने कहा कि संस्थान के 46 छात्र टॉप 100 में हैं और उनमें से 29 कोटा से हैं। जेईई एडवांस परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 54378 उम्मीदवार पास हुए हैं। कुल उत्तीर्ण उम्मीदवारों में से 9404 महिला उम्मीदवार हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा