JEE Advanced Registration 2025: जेईई एडवांस के लिए कल से jeeadv.ac.in पर करें पंजीकरण; 2,50,236 कैंडिडेट पात्र
Abhay Pratap Singh | April 22, 2025 | 09:43 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि 2 मई और शुल्क भुगतान के लिए उम्मीदवारों को 5 मई तक का समय दिया गया है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IIT Kanpur) द्वारा कल यानी 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे से संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड 2025 (JEE Advanced 2025) के लिए पंजीकरण विंडो खोल दी जाएगी। पात्र कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | PYQs (Atoms & Nuclei)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन में शीर्ष ढाई लाख रैंक लाने वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस में शामिल होने के लिए पात्र होते हैं। हालांकि, इस बार जेईई एडवांस के लिए 2,50,236 कैंडिडेट पात्र है। जेईई एडवांस 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि 2 मई और शुल्क भुगतान के लिए उम्मीदवारों को 5 मई तक का समय दिया गया है।
एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, जेईई एडवांस 2025 एग्जाम 18 मई को दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस 2025 पेपर 1 का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 का समय दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक है। जेईई एडवांस 2025 एडमिट कार्ड 11 मई को जारी किया जाएगा।
सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट के लिए आवेदन शुल्क 1600 रुपए तथा अन्य सभी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 3200 रुपए है। वहीं, सार्क देशों में रहने वाले विदेशी उम्मीदवारों को 100 यूएस डॉलर तथा नॉन-सार्क देशों के विदेशी कैंडिडेट को 200 यूएस डॉलर का भुगतान करना होगा।
जेईई एडवांस 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पेपर-1 और पेपर-2 का प्रैक्टिस टेस्ट लिंक https://jeeadv.ac.in/ पर उपलब्ध करा दिया गया है। जेईई एडवांस के माध्यम से न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को जोसा काउंसलिंग के माध्यम से आईआईटी संस्थानों में बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाता है।
JEE Advanced 2025 Exam Date: कैसे आवेदन करें?
जेईई मेन में शीर्ष 2.5 लाख रैंक में शामिल कैंडिडेट नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’