JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक
Santosh Kumar | May 2, 2025 | 04:08 PM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड पास करने के लिए बहुत अधिक अंक लाने की जरूरत नहीं है। छात्र कम अंक लाकर भी इस परीक्षा में सफलता पा सकते हैं।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2025 का आयोजन 18 मई को किया जाएगा। यह इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा मुख्य रूप से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में बीटेक, बीएस, डुअल डिग्री और इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। जेईई मेन के माध्यम से 2.5 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। जेईई एडवांस्ड पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? लेख में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करने के लिए आपको बहुत अधिक अंक लाने की जरूरत नहीं है। आप कम अंक लाकर भी इस परीक्षा में सफलता पा सकते हैं। आरक्षित श्रेणियों (एससी/एसटी/ओबीसी) के लिए पासिंग मार्क्स और भी कम हैं।
पिछले 6 सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो 55 से 109 अंक पाने वाले अभ्यर्थी इसमें सफल हुए हैं। हालांकि, इस दौरान कुल अंक अलग-अलग रहे। प्रतिशत की बात करें तो 15.28 से 30.34% अंक पाने वाले अभ्यर्थी भी सफल हुए हैं।
JEE Advanced 2025 Cutoff: अपेक्षित जेईई एडवांस्ड कटऑफ
आमतौर पर परीक्षा पास करने के लिए करीब 35% अंक चाहिए होते हैं, लेकिन जेईई एडवांस्ड में यह 15.28% से लेकर 30.34% तक है। जबकि आरक्षित वर्ग में यह 8 प्रतिशत भी है। 2024 में 109 अंक पाने वालों को सफल माना गया।
2024 में जोसा काउंसलिंग के लिए 48,248 छात्रों को योग्य घोषित किया गया। इनमें से 25,946 छात्र 109 अंक (360 में से) हासिल करके सीआरएल (कॉमन रैंक लिस्ट) के तहत सफल हुए। इसका प्रतिशत 30.34% रहा।
ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के लिए कटऑफ 98 अंक रहा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के लिए यह 54 अंक रहा। इन कैटेगरी से 22,302 छात्रों का चयन हुआ। छात्र जेईई एडवांस्ड कटऑफ का अंदाजा पिछले कटऑफ से लगा सकते हैं-
|
रैंक सूची |
प्रत्येक विषय में न्यूनतम अंक |
न्यूनतम कुल अंक |
|---|---|---|
|
सामान्य रैंक सूची (सीआरएल) |
10 |
109 |
|
ओबीसी-एनसीएल रैंक सूची |
9 |
98 |
|
जनरल-ईडब्ल्यूएस रैंक सूची |
9 |
98 |
|
एससी रैंक सूची |
5 |
54 |
|
एसटी रैंक सूची |
5 |
54 |
|
सामान्य-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची (सीआरएल-पीडब्ल्यूडी) |
5 |
54 |
|
ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची |
5 |
54 |
|
जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची |
5 |
54 |
|
एससी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची |
5 |
54 |
|
एसटी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची |
5 |
54 |
|
प्रिपेरेटरी कोर्स (पीसी) रैंक सूची |
2 |
27 |
JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?
आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2025 कटऑफ, जिसे क्वालीफाइंग मार्क्स के रूप में भी जाना जाता है, वह न्यूनतम प्रतिशत है जिसे रैंक सूची में शामिल होने के लिए छात्र को प्राप्त करना होता है। यह कटऑफ हर साल बदलता रहता है।
हर साल अलग-अलग श्रेणियों जैसे जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के लिए कटऑफ अलग-अलग निर्धारित की जाती है। जेईई एडवांस्ड पास करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक नीचे दी गई तालिका में दिए गए हैं-
|
रैंक लिस्ट |
प्रत्येक विषय में अंकों का न्यूनतम प्रतिशत |
कुल अंकों का न्यूनतम प्रतिशत |
|---|---|---|
|
कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) |
10% |
35% |
|
जनरल-ईडब्ल्यूएस रैंक सूची |
9% |
31.5% |
|
ओबीसी-एनसीएल रैंक सूची |
9% |
31.5% |
|
एससी रैंक सूची |
5% |
17.5% |
|
एसटी रैंक सूची |
5% |
17.5% |
|
सामान्य-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची (सीआरएल-पीडब्ल्यूडी) |
5% |
17.5% |
|
जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची |
5% |
17.5% |
|
ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची |
5% |
17.5% |
|
एससी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची |
5% |
17.5% |
|
एसटी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची |
5% |
17.5% |
|
प्रिपेरेटरी कोर्स (पीसी) रैंक सूची |
5% |
8.75% |
JEE Advanced 2025 Paper: पिछले 5 वर्षों में क्वालीफाइंग मार्क्स
नीचे दी गई तालिका में, छात्र पिछले 5 वर्षों में जेईई एडवांस्ड योग्यता अंक, सीआरएल और रिजर्व श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों की संख्या देख सकते हैं।
|
साल |
क्वालीफाई मार्क्स |
सीआरएल से क्वालीफाई |
रिजर्व कैटेगरी से क्वालीफाई |
कुल क्वालीफाई |
|---|---|---|---|---|
|
2024 |
109 |
25,946 |
22,302 |
48,248 |
|
2023 |
86 |
26,325 |
17,448 |
43,773 |
|
2022 |
55 |
28,978 |
11,734 |
40,712 |
|
2021 |
63 |
30,088 |
11,774 |
41,862 |
|
2020 |
69 |
30,919 |
12,285 |
43,204 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार