JEE Advanced 2025 Answer Key: जेईई एडवांस आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि कल, रिजल्ट डेट जानें
Abhay Pratap Singh | May 26, 2025 | 08:28 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस प्रोविजनल आंसर की 2025 आपत्ति विंडो लॉगिन के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) की ओर से कल यानी 27 मई (शाम 5 बजे) को जेईई एडवांस प्रोविजनल आंसर की 2025 के लिए ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
जेईई एडवांस प्रोविजनल आंसर की 2025 आपत्ति विंडो लॉगिन के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जो कैंडिडेट जेईई एडवांस प्रारंभिक उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे शुल्क का भुगतान करके और आवश्यक दस्तावेज जमा करके उत्तरों के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं।
प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञ द्वारा समीक्षा के बाद जेईई एडवांस फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। जेईई एडवांस रिजल्ट की घोषणा अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर 2 जून को की जाएगी।
JEE Advanced Answer Key 2025: आपत्तियां कैसे उठाएं?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके जेईई आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं:
- जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- “जेईई एडवांस्ड 2025 उत्तर कुंजी – चुनौती” पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- चुनौती दर्ज कराने वाले प्रश्न का चयन करें।
- आपत्ति शुल्क जमा करें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
JEE Advanced 2025 AAT: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट शेड्यूल
आईआईटी कानपुर आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) 2025 के लिए 2 जून को सुबह 10 बजे से 3 जून को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण आयोजित करेगा। जोसा 3 जून (शाम 5 बजे) को आईआईटी और एनआईटी+ पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा।
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 का आयोजन 5 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा और परिणाम 8 जून को शाम 5 बजे जारी होगा। इस वर्ष जेईई एडवांस 2025 के लिए कुल 187223 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल