JEE Advanced 2024 Registration: जेईई एडवांस के लिए पंजीकरण आज से होगा शुरू; जानें आवेदन लिंक, प्रक्रिया, शुल्क
Santosh Kumar | April 27, 2024 | 07:24 AM IST | 2 mins read
आईआईटी मद्रास द्वारा JEE Advanced 2024 Exam 26 मई को आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर 1 और पेपर 2 प्रत्येक 3 घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास आज यानी 27 अप्रैल को शाम 5 बजे संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड 2024 (जेईई एडवांस 2024) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। योग्य उम्मीदवार आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 7 मई है।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी की महिला/एससी/एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1600 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि, अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3200 रुपये है। इसके अतिरिक्त, सार्क और गैर-सार्क देशों के विदेशी नागरिकों के लिए आवेदन शुल्क क्रमशः यूएस $ 100 और यूएस $ 200 है।
बता दें कि केवल जेईई मेन 2024 में सफल और शीर्ष 2.5 लाख रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही JEE Advanced 2024 के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे। JEE Advanced 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मई को शाम 5 बजे बंद हो जाएगी। वहीं, फीस जमा करने की आखिरी तारीख 10 मई 2024 तय की गई है।
JEE Advanced 2024 Registration: परीक्षा 26 मई
आईआईटी मद्रास द्वारा JEE Advanced 2024 Exam 26 मई को आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर 1 और पेपर 2 प्रत्येक 3 घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। संस्थान पेपर 1 की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित करेगा।
जेईई एडवांस 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस 2024 हॉल टिकट 17 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड 2024 आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों को 8 परीक्षा शहरों का चयन करने का विकल्प दिया गया है। परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की 2 जून को और फाइनल आंसर की 9 जून को जारी की जाएगी।
JEE Advanced 2024 Documents: जरूरी दस्तावेज
जेईई एडवांस्ड के लिए आवश्यक दस्तावेजों के रूप में उम्मीदवारों के पास कक्षा 10वीं या जन्म प्रमाण पत्र, कक्षा 12वीं की मार्कशीट, श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), 40% से कम विकलांगता वाले व्यक्ति और प्रमाणपत्र लिखने में कठिनाई हो रही है (यदि लागू हो), लेखक अनुरोध पत्र (यदि लागू हो), प्रतिपूरक समय अनुरोध पत्र (यदि लागू हो), डीएस प्रमाणपत्र (केवल उनके लिए जिन्होंने डीएस का विकल्प चुना है) की आवश्यक है।
किसी भी कठिनाई के मामले में उम्मीदवार आईआईटी मद्रास के हेल्पडेस्क से मदद ले सकते हैं। उम्मीदवार इस नंबर 91-44-22578220 पर सोमवार से शुक्रवार (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे, दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक) पर कॉल कर सकते हैं या orgjee@iitm.ac पर आप ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल