Saurabh Pandey | August 7, 2026 | 02:47 PM IST | 1 min read
झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही 7 अगस्त से काउंसलिंग के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय अवधि में अपनी पसंद भरकर लॉक कर सकते हैं।

नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने झारखंड पॉलिटेक्निक एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस एंट्रेंस टेस्ट में शामिल हुए थे, वे अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार अब काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। उन्हें रजिस्ट्रेशन, काउंसलिंग फीस का पेमेंट, कॉलेज और ब्रांच की चॉइस फिलिंग और लॉकिंग, सीट अलॉटमेंट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, एडमिशन फीस का भुगतान और अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में रिपोर्टिंग जैसी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।
काउंसलिंग के सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को राज्य भर के सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा।
काउंसलिंग शेड्यूल | तिथियां |
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की शुरुआती तिथि | 7 अगस्त 2026 |
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि | 9 अगस्त 2026 |
अनंतिम सीट आवंटन पत्र जारी करने की तिथि | 10 अगस्त 2026 से 14 अगस्त 2026 |
संबंधित संस्थान में दस्तावेजों का सत्यापन और नामांकन | 11 अगस्त 2026 से 14 अगस्त 2026 |