Jamia Millia Islamia: जामिया ने पासआउट छात्रों के लिए प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी करने की ऑनलाइन सुविधा की शुरू
Abhay Pratap Singh | September 25, 2025 | 11:57 AM IST | 2 mins read
जेएमआई के सभी पास-आउट छात्रों के अस्थायी (प्रोविजनल) प्रमाण पत्र केवल विश्वविद्यालय के स्टूडेंट पोर्टल के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने रेगुरल, प्राइवेट और डिस्टेंस मोड कोर्स के पासआउट छात्रों के लिए प्रोविजनल सर्टिफिकेट ऑनलाइन माध्यम में जारी करने की सुविधा शुरू की है। विश्वविद्यालय ने सभी पास-आउट छात्रों से अपील करते हुए कहा कि, वे इस सुविधा की जानकारी लें और 25 सितंबर, 2025 से इस सेवा का लाभ उठाएं।
जेएमआई ने कहा कि यह डिजिटल पहल छात्रों के समय की बचत, कागजी कार्यभार को कम करने और एक पारदर्शी तथा सहज प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन की गई है।
आगे बताया कि नए सिस्टम के तहत छात्रों को कार्यालय आने या हफ्तों तक प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं होगी। वे कहीं से भी और किसी भी समय कुछ ही मिनटों में अपना अस्थायी प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
आधिकारिक बयान के अनुसार, “जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने घोषणा की है कि अब सभी पास-आउट छात्रों के अस्थायी (प्रोविजनल) प्रमाण पत्र केवल विश्वविद्यालय के स्टूडेंट पोर्टल https://jmicoe.in के माध्यम से जारी किए जाएंगे। यह सुविधा 25 सितंबर, 2025 से लागू होगी।”
जेएमआई के परीक्षा नियंत्रक प्रो पवन कुमार शर्मा ने कहा, “यह पहल डिजिटल परिवर्तन की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह न केवल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाती है, बल्कि प्रक्रिया को छात्र-केंद्रित बनाती है, जिससे हमारे स्नातक दुनिया के किसी भी कोने से अपने दस्तावेजों तक सहज रूप से पहुंच सकते हैं।”
Jamia Millia Islamia Provisional Certificate online: ऑनलाइन सुविधा की प्रमुख विशेषताएं
जामिया के पासआउट छात्रों के लिए शुरू की गई ऑनलाइन प्रोविजनल सर्टिफिकेट सुविधा की विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
- अस्थायी (प्रोविजनल) प्रमाण पत्र केवल स्टूडेंट पोर्टल के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे।
- छात्र jmicoe.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
- निर्धारित शुल्क का भुगतान करके तुरंत प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- आवेदन शुल्क 300 रुपए (50 रुपए प्रमाण पत्र शुल्क + 250 रुपए ऑटोमेशन चार्ज) है।
- सफल भुगतान के तुरंत बाद प्रमाण पत्र डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
- यह सुविधा 24x7 उपलब्ध रहेगी, जिससे छात्र अपनी सुविधा के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम