Jai Bhim Coaching Scheme: उपराज्यपाल ने जय भीम कोचिंग योजना में कथित भ्रष्टाचार की जांच कराने के दिए आदेश
Press Trust of India | July 17, 2025 | 09:46 AM IST | 2 mins read
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि इस योजना के लिए आधिकारिक बजट सिर्फ 15 करोड़ रुपए था, लेकिन अरविंद केजरीवाल सरकार ने इसके 145 करोड़ रुपए से ज्यादा के बिल मंजूर कर दिए।
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को कहा कि उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के कार्यकाल के दौरान ‘जय भीम प्रतिभा विकास योजना’ में कथित भ्रष्टाचार की जांच कराने के आदेश दिए हैं। जिसे आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रतिशोध की राजनीति बताया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “वर्ष 2020-21 में चलाई गई “जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना” में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं।’’
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इस योजना के लिए आधिकारिक बजट सिर्फ 15 करोड़ रुपए था, लेकिन अरविंद केजरीवाल सरकार ने इसके 145 करोड़ रुपए से ज्यादा के बिल मंजूर कर दिए।
इस योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निजी कोचिंग संस्थानों में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों को सिविल सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निजी संस्थानों में मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाती है।
एससी/एसटी कल्याण मंत्री रविंदर इंद्राज के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सूद ने आरोप लगाया कि निजी कोचिंग संस्थानों को भुगतान के लिए 2021-22 में कोविड अवधि के दौरान 145 करोड़ रुपए का बिल तैयार किया गया था।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जांच को ‘प्रतिशोध की राजनीति’ करार दिया।
आप ने एक बयान में कहा कि भाजपा ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली में सार्वजनिक सेवाओं के ‘कार्यशील मॉडल को बंद कर दिया है’ और उन्होंने पार्टी पर प्रतिशोध की राजनीति में लिप्त होने का आरोप लगाया।
पार्टी ने बयान में कहा, ‘‘दिल्ली के स्कूलों की हर ईंट, मोहल्ला क्लीनिकों की हर सुई की जांच करें, लेकिन जब आप अपना काम पूरा कर लें, तो कुछ वास्तविक काम करना शुरू करें।’’
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल