JAC Board 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम jac.jharkhand.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 27, 2025 | 12:02 PM IST | 2 mins read
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज यानी 27 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2025 जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। झारखंड बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 में प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को जेएसी बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास माना जाएगा।
जेएसी झारखंड 10th स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, कुल विषय, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक, योग्यता स्थिति और प्राप्त प्रतिशत सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। छात्र कुछ समय बाद अपने संबंधित स्कूल से जेएसी बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 3 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 4.5 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। छात्र जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर से भी अपना परिणाम जांच सकते हैं।
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 एसएमएस से जांचने के लिए छात्रों को मोबाइल फोन के मैसेज बाद में JHA10 रोल नंबर टाइप करना होगा। इसके बाद इस मैसेज को 5676750 पर भेजना होगा। जेएसी 10वीं परिणाम 2025 एसएमएस के माध्यम से मोबाइल पर प्राप्त होगा।
JAC Jharkhand 10th Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
छात्र इन चरणों का पालन करके जेएसी झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें व सबमिट करें।
- स्क्रीन पर JAC 10वीं परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल