JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं परिणाम में 91.71% विद्यार्थी हुए पास; लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा
Abhay Pratap Singh | May 27, 2025 | 12:48 PM IST | 1 min read
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेएसी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में 2.2 लाख छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज यानी 27 मई को झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2025 जेएसी की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर घोषित कर दिया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जेएसी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 में कुल 91.71% विद्यार्थी हुए पास हुए हैं।
झारखंड बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 में लड़कियों का प्रदर्शन अच्छा रहा। पांच में से चार प्रमंडल में लड़कियों ने जेएसी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 में लड़कों की तुलना में पास प्रतिशत अधिक दर्ज किया। वहीं, संथाल परगना का परिणाम सबसे बेहतर रहा। हालांकि, पिछली बार संथाल परगना का परिणाम जिलावार सूची में खराब था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेएसी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में 2.2 लाख छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया है। झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 के लिए लगभग 4,33,944 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 4,31,488 परीक्षा में शामिल हुए और 3,95,755 उत्तीर्ण घोषित किए गए।
Also read JAC 10th Result 2025 (Out) Live: झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट @jacresults.com पर जारी; 91.71% पास
झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 कक्षा 10वीं में द्वितीय श्रेणी में 157,194 स्टूडेंट्स तथा तृतीय श्रेणी में 17,521 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। JAC 10वीं रिजल्ट 2025 में कुल पास प्रतिशत पिछले साल की तुलना में 1.32% बढ़ा है। पिछले साल, जेएसी 10वीं परीक्षा 2024 का पास प्रतिशत 90.39% दर्ज किया गया था।
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में परगना जिला सबसे आगे रहा है, जबकि रांची जिले का परिणाम 87.32 प्रतिशत दर्ज किया गया। जेएसी बोर्ड 10th रिजल्ट 2025 में रांची को राज्य में 21वां स्थान मिला है। झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 11 फरवरी से 3 मार्च तक राज्य के 2,086 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
JAC Result Pass Percentage 2025: पांच साल का झारखंड बोर्ड रिजल्ट
नीचे दी गई सारणी में छात्र पिछले पांच सालों का पास प्रतिशत जांच सकते हैं:
| वर्ष | पास प्रतिशत |
|---|---|
| 2025 | 91.71% |
| 2024 | 90.30% |
| 2023 | 95.38% |
| 2022 | 91.19% |
| 2021 | 95.93% |
अगली खबर
]JAC Board 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम jac.jharkhand.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
जेएसी झारखंड 10th स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, कुल विषय, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक, योग्यता स्थिति और प्राप्त प्रतिशत सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल