Abhay Pratap Singh | May 27, 2025 | 12:02 PM IST | 2 mins read
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज यानी 27 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2025 जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। झारखंड बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 में प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को जेएसी बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास माना जाएगा।
जेएसी झारखंड 10th स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, कुल विषय, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक, योग्यता स्थिति और प्राप्त प्रतिशत सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। छात्र कुछ समय बाद अपने संबंधित स्कूल से जेएसी बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 3 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 4.5 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। छात्र जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर से भी अपना परिणाम जांच सकते हैं।
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 एसएमएस से जांचने के लिए छात्रों को मोबाइल फोन के मैसेज बाद में JHA10 रोल नंबर टाइप करना होगा। इसके बाद इस मैसेज को 5676750 पर भेजना होगा। जेएसी 10वीं परिणाम 2025 एसएमएस के माध्यम से मोबाइल पर प्राप्त होगा।
छात्र इन चरणों का पालन करके जेएसी झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं: