JAC Delhi Counselling 2025: जेएसी दिल्ली काउंसलिंग राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, प्रवेश शुल्क जानें
Santosh Kumar | July 8, 2025 | 02:33 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार अपने जेईई मेन आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके सीट आवंटन स्टेटस देख सकते हैं।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश समिति (जेएसी) दिल्ली ने बीटेक और बीआर्क कार्यक्रमों के लिए राउंड 4 सीट आवंटन का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपने जेईई मेन आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट jacdelhi.admissions.nic.in पर लॉग इन करके सीट आवंटन स्टेटस देख सकते हैं। जेएसी दिल्ली काउंसलिंग राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया लेख में आगे बताई गई है।
New: Admission chances through JAC Delhi counseling using JAC Delhi College Predictor
Don't Miss: Top 50 Engineering colleges in Delhi NCR
Latest: Join FREE Online counselling session & get college shortlisting guidance
B.Tech Admissions @ NIIT University | BML Munjal University | SRM, Delhi NCR | Bennett University
जेएसी काउंसलिंग 2025 के राउंड 4 में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित कॉलेज या यूनिवर्सिटी में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच जाकर अपने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाने होंगे। इसके लिए सबसे पहले सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना जरूरी है।
JAC Delhi Counselling 2025: सीट स्वीकृति फीस
अगर दस्तावेजों में कोई गलती पाई जाती है तो उस अभ्यर्थी का एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा और उसे अगले काउंसलिंग राउंड में शामिल किया जाएगा। जो छात्र अपनी सीट से संतुष्ट होंगे उन्हें 1,03,000 रुपये सीट स्वीकृति फीस देनी होगी।
काउंसलिंग अधिकारी सभी दस्तावेजों और फीस भुगतान की स्थिति की जांच करेंगे। अगर किसी कॉलेज में सीटें खाली रह जाती हैं तो उनकी जानकारी 10 जुलाई से मिलेगी और स्पॉट राउंड के लिए रिपोर्टिंग 11 जुलाई से शुरू होगी।
JAC Delhi Counselling 2025: सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से जेएसी दिल्ली 2025 काउंसलिंग राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jacdelhi.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर अपना आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके साइन इन करें।
- जेएसी दिल्ली राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की जांच करें।
- जेएसी काउंसलिंग राउंड 4 रिजल्ट का प्रिंटआउट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें