JAC 10th, 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 12 अप्रैल से होगा शुरू
Santosh Kumar | April 7, 2025 | 04:05 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने निर्देश दिया कि सभी मुख्य परीक्षक और सह परीक्षक निर्धारित मूल्यांकन केंद्र पर समय पर पहुंचें और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करें।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) की वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 12 अप्रैल 2025 से शुरू होगा। बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। झारखंड बोर्ड द्वारा मैट्रिक (10वीं) एवं इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक किया गया।
उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए परीक्षकों के नियुक्ति पत्र बोर्ड द्वारा 8 अप्रैल 2025 तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजे जाएंगे। इस वर्ष दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 7 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
JAC 10th, 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 जल्द
सभी विद्यालयों, +2 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रधान अपने विद्यालय या महाविद्यालय से संबद्ध परीक्षकों के नियुक्ति पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से व्यक्तिगत रूप से अथवा प्राधिकृत व्यक्ति के माध्यम से प्राप्त कर उन्हें सौंपेंगे।
बोर्ड ने निर्देश दिया कि सभी मुख्य परीक्षक और सह परीक्षक निर्धारित मूल्यांकन केंद्र पर समय पर पहुंचें और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम शुरू करें। झारखंड बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का परिणाम जारी करेगा।
JAC Board Result 2025: झारखंड बोर्ड परीक्षा पासिंग मार्क्स
झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। खास तौर पर 12वीं के छात्रों को हर विषय और कुल मिलाकर 33% अंक लाने होंगे, तभी उन्हें पास माना जाएगा।
झारखंड बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम का पालन करता है। इसमें 80% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को "A+" ग्रेड दिया जाता है। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाता है, यानी सप्लीमेंट्री परीक्षा।
यदि कोई छात्र पूरक परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाता है, तो उसे उत्तीर्ण माना जाता है। बोर्ड पूरक परीक्षा मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आयोजित की जाती है। छात्रों को अपने स्कूल से मूल मार्कशीट लानी होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल