ISRO HSFC Recruitment 2024: इसरो एचएसएफसी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 19 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | September 13, 2024 | 03:51 PM IST | 1 min read
इसरो एचएसएफसी भर्ती 2024 द्वारा जारी विभिन्न पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी के अनुसार लेवल 3 से लेवल 11 तक के वेतनमान दिया जाएगा।
नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (एचएसएफसी), बेंगलुरु ने मेडिकल ऑफिसर, वैज्ञानिक/इंजीनियर, तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, तकनीशियन, ड्राफ्ट्समैन और राजभाषा सहायक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
इसरो एचएसएफसी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hsfc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
ISRO HSFC Recruitment 2024: आयुसीमा
इसरो एचएसएफसी भर्ती 2024 के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है। आयुसीमा पोस्ट-वार अलग-अलग होगी। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ISRO HSFC Recruitment 2024: रिक्तियों की संख्या
इसरो एचएसएफसी भर्ती 2024 के तहत 103 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जानी हैं। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं।
- चिकित्सा अधिकारी - 3 पद
- वैज्ञानिक/इंजीनियर - 10 पद
- तकनीकी सहायक - 28 पद
- वैज्ञानिक सहायक - 1 पद
- तकनीशियन- बी - 43 पद
- ड्राफ्ट्समैन- बी - 13 पद
- सहायक (राजभाषा) - 5 पद
ISRO HSFC Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
इसरो एचएसएफसी भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट या इंटरव्यू (पद के आधार पर) ,दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
इसरो एचएसएफसी भर्ती 2024 द्वारा जारी विभिन्न पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी के अनुसार लेवल 3 से लेवल 11 तक के वेतनमान दिया जाएगा।
अगली खबर
]ITBP Constable Driver Recruitment 2024: आईटीबीपी कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 8 अक्टूबर से आवेदन
ITBP Constable Driver Recruitment 2024: आईटीबीपी कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 8 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार