IPU UG Admission 2024: इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज
Abhay Pratap Singh | April 10, 2024 | 03:36 PM IST | 2 mins read
आईपीयू सीईटी 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों को 1,500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा।
नई दिल्ली: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) के स्नातक (यूजी) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 10 अप्रैल 2024 को बंद कर दी जाएगी। आईपीयू यूजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ipu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेत हैं।
इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए जीजीएसआईपीयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (जीजीएसआईपीयू सीईटी 2024) का आयोजन किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2024 से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2024 (सीयूईटी 2024) स्कोर के माध्यम से भी अभ्यर्थियों को आईपीयू यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
जीजीएसआईपीयू सीईटी 2024 का आयोजन 27 अप्रैल से 14 मई तक किया जाएगा। आईपीयू सेट 2024 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आईपीयू यूजी एडमिशन 2024 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आईपीयू की वेबसाइट पर ब्रोश्चर देख सकते हैं।
Also read IPU UG Admission 2024: आईपीयू यूजी एडमिशन पंजीकरण की लास्ट डेट 10 अप्रैल तक बढ़ी
जीजीएसआईपीयू सीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदकों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। प्रवेश परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पूर्व छात्रों के लिए आईपीयू सीईटी एडमिट कार्ड 2024 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। जिसे आवेदक लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
आईपीयू सीईटी के माध्यम से छात्र 4 वर्षीय बीए बीएड माध्यमिक आईटीईपी, बीए अर्थशास्त्र, बीएड विशेष शिक्षा, बीएससी पर्यावरण विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित, बीएससी पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, बीटेक एनर्जी इंजीनियरिंग में प्रवेश ले सकेंगे। आईपीयू यूजी प्रवेश प्रक्रिया के सभी चरणों में सफल छात्रों के लिए एडमिशन की लास्ट डेट 15 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है।
IPU Last Date Of Registration 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से आईपीयू यूजी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ipu.admissions.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, IPU Registration 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें और जनरेट लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- मांगी गई जानकारी भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’