Trusted Source Image

HPCET 2026: हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए पंजीकरण शुरू, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | March 16, 2026 | 11:49 AM IST | 2 mins read

एचपीसीईटी-2026 के लिए परीक्षा केंद्र में परिवर्तन के लिए 2,000 रुपये का शुल्क लिया जाएगा और इसकी अनुमति केवल वास्तविक कारणों के आधार पर ही दी जाएगी, और यह सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित होना आवश्यक है।

हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपीसीईटी) एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है।  (आधिकारिक वेबसाइट)
हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपीसीईटी) एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचपीटीयू) द्वारा हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपीसीईटी) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल 2026 है।

एचपीसीईटी 2026 आवेदन पत्र में सुधार या संशोधन के लिए उम्मीदवारों को 1,000 रुपये प्रति फॉर्म देना होगा।

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचपीटीयू) द्वारा प्रतिवर्ष बी.टेक (डायरेक्ट एंट्री), बी.फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री), एम.एससी. फिजिक्स, एमबीए, एमबीए (टी एंड एचएम), एमसीए और बी.एससी. (एचएम एंड सीटी)/बीएचएमसीटी जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एचपीसीईटी का आयोजन किया जाता है।

HPCET 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

पाठ्यक्रम का नाम
एससी/एसटी/बीपीएल (आवेदन शुल्क)
अन्य (रुपये)
बी. टेक. (B. Tech.)
800 रुपये
1600 रुपये
बी. फार्मेसी (एलोपैथ)
800 रुपये
1600 रुपये
बी. टेक. और बी. फार्मेसी (दोनों)
1600 रुपये
3200 रुपये
बी.एससी. (HM & CT) / BHMCT
800 रुपये
1600 रुपये
एम.सी.ए. (MCA)
800 रुपये
1600 रुपये
एम.बी.ए. (MBA)
800 रुपये
1600 रुपये
एम.बी.ए. (T&HM)
800 रुपये
1600 रुपये
एम.बी.ए. और एम.बी.ए. (T&HM) दोनों
1600 रुपये
3200 रुपये
एम.सी.ए. और एम.बी.ए. (T&HM) दोनों
1600 रुपये
3200 रुपये
एम.बी.ए. और एम.सी.ए. दोनों
1600 रुपये
3200 रुपये
एम.बी.ए., एम.बी.ए. (T&HM) और एम.सी.ए. सभी
2400 रुपये
4800 रुपये
एम.एससी. भौतिक विज्ञान (Physics)
800 रुपये
1600 रुपये
एम.एससी. पर्यावरण विज्ञान
800 रुपये
1600 रुपये

Also read UPPSC Computer Assistant Result 2025: यूपी कंप्यूटर असिस्टेंट रिजल्ट uppsc.up.nic.in पर जारी, 169 कैंडिडेट सफल

HPCET 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड विवरण

परीक्षा नियंत्रक (सीओई) द्वारा हस्ताक्षरित एचपीसीईटी ई-एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन संख्या/जन्म तिथि दर्ज करके ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

HPCET 2026 Exam Date: परीक्षा कार्यक्रम

एचपीटीयू ने एचपीसीईटी परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। उम्मीदवार 10 मई, 2026 को एचपीसीईटी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जो पेन और पेपर आधारित परीक्षा होगी। परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देना होगा। एचपीसीईटी की कुल अवधि 3 घंटे 15 मिनट है।

पाठ्यक्रम का नाम
परीक्षा की तिथि
परीक्षा का समय
बी. टेक. (डायरेक्ट एंट्री) और बी. फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री)
10.05.2026
सुबह 9:00 से दोपहर 12:15 तक
एम.एससी. भौतिक विज्ञान (M.Sc. Physics)
10.05.2026
सुबह 9:00 से सुबह 11 बजे तक
एम.बी.ए. (MBA), एम.बी.ए. (T&HM) और एम.सी.ए. (MCA)
10.05.2026
दोपहर 2:00 से शाम 4 बजे तक
बी.एससी. (HM & CT) / BHMCT और एम.एससी. पर्यावरण विज्ञान
09.05.2026
सुबह 9:00 से सुबह 11 बजे तक

HPCET 2026 Result: रिजल्ट डेट

एचपीसीईटी परीक्षा के लिए आवंटित केंद्र पर रिपोर्ट करते समय, उम्मीदवारों को अपना एचपीसीईटी हॉल टिकट 2026 लाना होगा। एचपीसीईटी परिणाम 21 मई, 2026 तक घोषित किया जाएगा। परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करना होगा।

HPCET के बारे में...

हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपीसीईटी) एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जो एचपीटीयू हमीरपुर और इसके संबद्ध कॉलेजों, घटक इकाइयों और विश्वविद्यालयों में बी.फार्म, बी.टेक, एमसीए, एमबीए, एमबीए (टी एंड एचएम), बीएससी (एचएम एंड सीटी) / बीएचएएमसीटी और एमएससी (भौतिकी / पर्यावरण विज्ञान) पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications