IPU BA LLB 2024: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने बीए एलएलबी काउंसलिंग शेड्यूल किया जारी
Abhay Pratap Singh | July 10, 2024 | 02:45 PM IST | 1 min read
आईपीयू बीए एलएलबी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए प्रवेश वापसी की अंतिम तिथि 12 जुलाई है।
नई दिल्ली: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने आज यानी 10 जुलाई को आईपीयू बीए एलएलबी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल की घोषणा कर दी है। काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, आईपीयू बीए एलएलबी 2024 सीट आवंटन परिणाम 11 जुलाई रात 11:59 बजे तक प्रिंट किया जा सकता है।
IPU BA LLB 2024 काउंसलिंग राउंड 1 परिणाम 8 जुलाई को घोषित किया गया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ipuadmissions.nic.in पर जाकर IPU BA LLB 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। CLAT 2024 वैध स्कोर वाले उम्मीदवार ही आईपीयू बीए एलएलबी काउंसलिंग 2024 पंजीकरण के लिए पात्र थे।
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी द्वारा जारी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों को कल (11 जुलाई) रात 11 बजे तक शैक्षणिक शुल्क का भुगतान करना होगा और फ्रीज या फ्लोट का विकल्प चुन सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थियों के लिए राउंड 1 प्रवेश वापसी की अंतिम तिथि 12 जुलाई है।
विश्वविद्यालय 13 जुलाई से आईपीयू बीए एलएलबी 2024 काउंसलिंग राउंड-2 के लिए च्वाइस-फिलिंग शुरू करेगा और अंतिम तिथि 15 जुलाई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ipu.ac.in पर लॉगिन करके आईपीयू बीए एलएलबी 2024 में सीट आवंटन के लिए अपनी प्राथमिकताएं दर्ज कर सकते हैं।
IPU BA LLB Counseling Schedule 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में आईपीयू बीए एलएलबी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल 2024 देख सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
|
आईपीयू बीए एलएलबी काउंसलिंग राउंड 1 परिणाम |
8 जुलाई |
|
शैक्षणिक शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि |
11 जुलाई |
|
काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने की अंतिम तिथि (फ्रीज/फ्लोट) |
11 जुलाई |
|
प्रोविजनल सीट आवंटन का प्रिंट |
11 जुलाई |
|
प्रवेश वापसी की अंतिम तिथि |
12 जुलाई |
|
आईपीयू बीए एलएलबी 2024 काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए च्वाइस फिलिंग |
13 जुलाई |
|
काउंसलिंग राउंड 2 का परिणाम |
16 जुलाई |
|
शैक्षणिक शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि |
18 जुलाई |
|
काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने की अंतिम तिथि (फ्रीज/फ्लोट) |
18 जुलाई |
|
प्रोविजनल सीट आवंटन का प्रिंट |
19 जुलाई |
|
प्रवेश वापसी की अंतिम तिथि |
20 जुलाई |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी