IPMAT 2025 Correction Window: आईपीमैट एप्लीकेशन करेक्शन विंडो कल होगी ओपन, जानें टाइमिंग, संपादन योग्य विवरण
Santosh Kumar | April 3, 2025 | 04:00 PM IST | 1 min read
आईपीमैट 2025 परीक्षा 12 मई को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में केवल एक बार ही बदलाव कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) इंदौर द्वारा आईपीमैट आवेदन सुधार विंडो कल यानी 4 अप्रैल को खुलेगी। संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iimidr.ac.in पर इस संबंध में जानकारी साझा की गई है। आईआईएम इंदौर सुबह 10 बजे आईपीमैट एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 2025 खोलेगा। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में त्रुटियां हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे ठीक कर सकेंगे।
IPMAT Ques. & Analysis: Indore | Rohtak | Complete Guide | Formula Sheet
New: Career Launcher Race to 99%ile - 10 hours of extensive masterclass to Ace CAT
Latest: Register for Career Launcher Open Mock and experience CAT before actual CAT
Admission Alert: IPM/BBA (Hons.) at TAPMI, Bengaluru. Accepts IPMAT Scores
आईपीमैट 2025 परीक्षा 12 मई को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में केवल एक बार ही बदलाव कर सकते हैं। परीक्षा शहर और अन्य संपादन योग्य विवरण अंतिम तिथि से पहले बदले जा सकते हैं, लेकिन बाकी जानकारी नहीं बदली जा सकती।
आईआईएम इंदौर ने आईपीमैट 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल, 2025, शाम 5 बजे तक थी। नए अपडेट के अनुसार, उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में कुछ विवरणों को संपादित या संशोधित कर सकते हैं-
- उम्मीदवार की फोटो
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- वैकल्पिक मोबाइल नंबर
- वैकल्पिक ईमेल आईडी
- परीक्षा केंद्र शहर की प्राथमिकताएं
- साक्षात्कार शहर की प्राथमिकताएं
IPMAT 2025 Correction Window: करेक्शन लिंक आधिकारिक पोर्टल पर
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आईपीमैट आवेदन पत्र में कोई अन्य जानकारी नहीं बदली जा सकती है। यह संपादन विकल्प वैकल्पिक है, अनिवार्य नहीं है। उम्मीदवार केवल एक बार ही फॉर्म को संपादित कर सकते हैं।
यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र या इंटरव्यू शहर चुनने में गलती की है। ऐसे उम्मीदवार सही जानकारी भर सकते हैं। जिनका फॉर्म पहले से सही है, उन्हें कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी नए अपडेट को मिस करने से बचने के लिए नियमित रूप से अपना ईमेल और संस्थान की वेबसाइट (घोषणा अनुभाग) देखें। आईपीमैट सुधार विंडो लिंक आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है।
अगली खबर
]पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, 25,753 नियुक्तियां अवैध घोषित
कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले पर 127 याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा, "पूरी चयन प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण है। बड़े पैमाने पर हेरफेर और धोखाधड़ी के साथ-साथ मामले को छुपाने के प्रयासों ने चयन प्रक्रिया को इतना नुकसान पहुंचाया है कि इसकी मरम्मत नहीं की जा सकती।"
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा