Intelligence Bureau Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरों में जेआईओ के 394 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन करें
Abhay Pratap Singh | August 25, 2025 | 03:35 PM IST | 2 mins read
आईबी जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन फॉर्म और ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर है।
नई दिल्ली: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (ग्रेड-II/टेक्निकल) के 394 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार केवल गृह मंत्रालय की वेबसाइट www.mha.gov.in या एनसीएस पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईबी जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू है। आईबी जेआईओ आवेदन फॉर्म और ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर, 2025 है। हालांकि, एसबीआई चालान के माध्यम से जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिस एप्लीकेशन फीस केवल ऑफलाइन शाखा में जमा करने की आखिरी तिथि 16 सितंबर है।
IB JIO Recruitment 2025: शैक्षिक योग्यता
- इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार/ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार/ इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स/ सूचना प्रौद्योगिकी/ कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर इंजीनियरिंग/ कंप्यूटर एप्लीकेशन में इंजीनियरिंग डिप्लोमा हो। अथवा
- किसी सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस या भौतिकी या गणित के साथ विज्ञान में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अथवा
- किसी सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक की डिग्री वाले उम्मीदवार जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन की आखिरी तिथि से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू/व्यक्तिगत परीक्षण को शामिल किया गया है।
लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए होगी, जिसमें ¼ नेगेटिव मार्किंग भी है। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-4 के तहत 25,500 रुपए से लेकर 81,100 रुपए तक प्रति माह तक वेतन और अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईबी जेआईओ नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
Intelligence Bureau Junior Intelligence Officer: आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईबी जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.ncs.gov.in या www.mha.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-2/टेक 2025 आईबी भर्ती’ लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ ओपन होगा।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र तक पहुंचने के लिए पीडीएफ में दिए गए लिंक को अपने ब्राउजर में टाइप करें।
- अब, पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण की सहायता से रजिस्ट्रेशन करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें, फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
अगली खबर
]SSC Protest: एसएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की घटना की राजनीतिक दलों ने की आलोचना, पुलिस ने किया इनकार
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लगभग 1,500 प्रदर्शनकारी रामलीला मैदान में एकत्र हुए तथा कई अनुरोधों और सूचनाओं के बावजूद 100 ने निर्धारित समय के बाद वहां से जाने से इनकार कर दिया।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार